CREDIT - GOOGLE 

इतिहास में बनाएं करियर, यहां जानिए जानिए जॉब और सैलरी समेत पूरी जानकारी

CREDIT - GOOGLE 

ग्रेजुएशन में ले एडमिशन

हिस्ट्री में अगर बच्चों को करियर बनाना है तो सबसे पहले ग्रेजुएशन में एडमिशन लेना चाहिए। ग्रेजुएशन के इतिहास में राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक,  चीजें पढ़ाई जाती हैं। जिससे आगे का करियर बना सकेंगे।

CREDIT - GOOGLE 

यहां मिल जाएगी नौकरी 

अगर आप बीए या एमए कर लेते हैं तो आगे सरकारी नौकरी के दरवाजे खुल जाते हैं। आज के समय में आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, सेना और सूचना प्रसारण मंत्रालय में नौकरी निकलती रहती है। ऐसे यहां अप्लाई करके आसानी से नौकरी पा सकते हैं।

CREDIT - GOOGLE 

पुरातत्व (Archaeology)

इतिहास में आने वाले ज्‍यादातर छात्रों की पहली पसंद पुरातत्व में पढ़ाई करना होता है। क्योंकि अधिकांश भारतीय विश्वविद्यालय प्राचीन भारतीय संस्कृति और पुरातत्व में एमए पर पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। ग्रेजुएशन के बाद कोई भी इस कोर्स को कर सकता है और फिर रिसर्च डिग्री के लिए जा सकता है।

CREDIT - GOOGLE 

एंथ्रोपोलॉजिस्ट (Anthropology)

इतिहास में एंथ्रोपोलॉजिस्ट बनना भी एक दिलचस्प करियर ऑप्‍शन में से एक है। आज के समय में भारत के कई विश्वविद्यालयों में एंथ्रोपोलॉजी का अध्ययन कराया जाता है। इस विषय में अतीत और वर्तमान समाज के साथ मानव के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाता है।

CREDIT - GOOGLE 

सांस्कृतिक अध्ययन (Cultural Studies)

यदि आपको अपने देश की संस्कृति में रुचि है, तो आप इस विषय में रिसर्च भी कर सकते हैं। भारत के कई विश्वविद्यालयों में सांस्कृतिक अध्ययन में एमए का कोर्स कराया जाता है। इसके कोर्स में स्वदेशी संस्कृति, लोकगीत, मीडिया, सांस्कृतिक अध्ययन और सिद्धांत शामिल होते हैं। सांस्कृतिक अध्ययन आपको इस क्षेत्र में कई अन्य नौकरी के मौके भी देता है।

CREDIT - GOOGLE 

संग्रहालय विज्ञान (Museology)

संग्रहालय विज्ञान कोर्स में संग्रहालयों का अध्ययन किया जाता है। ग्रेजुएशन के बाद आप संग्रहालय विज्ञान में यह कोर्स कर सकते हैं। कोर्स के दौरान आपको संग्रहालयों का इतिहास, दस्तावेज़ीकरण, कला, चित्रकारी के बारे में विस्तार से बताया जाता है।

CREDIT - GOOGLE 

मुद्राशास्त्र (Numismatics)

मुद्राशास्त्र में प्राचीन व पुराने सिक्कों का अध्ययन किया जाता है। जब भी सरकार को जमीन के अंदर से कोई भी पुरानी मुद्रा मिलती है, तो इन विशेषज्ञयों की मदद ली जाती है। मुद्रा शास्त्रों में वे विद्वान भी शामिल हैं जो सरकारी संगठनों और विश्वविद्यालयों के साथ काम करते हैं।