गांव में रहकर भी महिलाएं बना सकती हैं शानदार करियर, जानें कैसे?

Career Options for Women: देश और दुनिया में महिलाएं सिर्फ घर ही नहीं बल्कि नौकरी करके भी अपने परिवार को संभाल रही हैं। ऐसे में शहरों की महिलाएं आपने जॉब पर जाती हुई देखी होंगी। वैसे महिलाओं के लिए नौकरी करना एक आम सी बात हो गई है। लेकिन गांव की महिलाओं के लिए घर से निकलकर बाहर जाकर नौकरी करना अभी भी चुनौती बना हुआ है। अगर आप गांव में रहती हैं और सोचने लगी हैं कि, यहां आपका करियर नहीं बन सकता है तो आप गलत सोचती हैं। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें जानकर आप गांव में भी अपने करियर को उड़ान दे सकती हैं।

ब्यूटीशियन

अगर आप गांव में रहती हैं तो आप अपने घर में एक छोटा सा ब्यूटी पार्लर खोल सकती हैं। ब्यूटी पार्लर महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट करियर ऑप्शन माना जाता है। क्योंकि गांव में शादी ब्याह, त्योहारों आदि में आज कल ब्यूटीशियन की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आपको ब्यूटी पार्लर की छोटी सी ट्रेनिंग लेनी है और उसके बाद आप अच्छे पैसे कमा सकती हैं।

शिक्षिका

गांव में सबसे अच्छा काम बच्चों को पढ़ाने का होता है। अगर आप पढ़ी लिखी हैं तो आप अपने इस हुनर का इस्तेमाल कर सकती हैं और अपने साथ-साथ दूसरे बच्चों का भी भविष्य बना सकती हैं। इसके लिए आप एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा , बीएड, डीएड, डीएलएड जैसे कोर्स कर सकती हैं।

बुटिक

अगर आपको सिलाई का शौक है और आपके अंदर अच्छे कपड़े सिलने का हुनर हैं तो आपके लिए बुटिक सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप डिजाइनर कपड़ों से काफी पैसे घर बैठे कमा सकती हैं। इसके लिए आप घर में 2 या 3 लोगों को दर्जी के रूप में रख सकती हैं। इससे आपको अच्छी कमाई होगी।

Exit mobile version