Student Visa: भारतीय छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई करना हुआ आसान, ऐसे पाएं स्टूडेंट वीजा

Student Visa

Student Visa

Student Visa: अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं और स्टडी वीजा या स्टूडेंट वीजा प्राप्त करने में जुटे हैं तो ये ख़बर आपके लिए काम की है। आजकल पढ़ाई करने के लिए देश से बाहर यानी दूसरे देश को जाना आम बात होती जा रही है, लेकिन इसके लिए छात्र को Student Visa प्राप्त करना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसा देखा गया है कि कई छात्र को Temporary Resident Visa प्राप्त करने में कई महीने लग जाते हैं। हालांकि, समय के साथ चीजें बदली है। आइए विस्तार से जानते हैं स्टडी वीजा के बारे में-

स्टूडेंट वीजा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

ये तो आप समझते होंगे कि वीजा कई प्रकार के होते हैं। जिनमें से ही एक है स्टडी वीजा। सबसे पहले ये जानिए कि वीजा (Visa) वह आधिकारिक दस्तावेज है जो धारक को कानूनी रूप से एक विदेशी देश में आने-जाने की अनुमति प्रदान करता है। ठीक इसी प्रकार स्टूडेंट वीजा (Student Visa) वह ऑफिसियल डॉक्यूमेंट है जो किसी भी छात्र को मेजबान देश में एक उत्तर-माध्यमिक शिक्षण संस्थान में पढ़ने की परमिशन प्रदान करता है। जानकारी के लिए बता दें कि इसे गैर-आप्रवासी वीजा (Nonimmigrant Visa) भी कहा जाता है। मालूम हो कि विद्यार्थी को ये वीजा उनकी पढ़ाई की ड्यूरेशन के आधार पर दिया जाता है। इसकी अवधि कुछ महीने से लेकर कुछ सालों तक ही सीमित होती है। इस वीजा के मिलने के बाद छात्र अपनी होम कंट्री और स्टडी केन्द्र के बीच आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Career in Law: लॉ के बाद सिर्फ वकील बनना ही ऑप्‍शन नहीं, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक सभी जगह हैं मौके

स्टूडेंट वीजा के लिए जरुरी दस्तावेज

आपको बता दें कि कोई भी छात्र किसी भी देश के लिए स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हां, इसे प्राप्त करने के लिए तमाम मापदंड को पूरा करना अनिवार्य है। Student Visa के लिए आवेदन कर रहे छात्र के पास विदेशी विश्वविद्यालय (University) या कहे तो कॉलेज के द्वारा उन्हें जारी किया गया ऑफर लेटर और जरुरी रिक्वायरमेंट Document होने चाहिए। ध्यान देनी वाली बात यह है कि स्टूडेंट वीजा (Study Visa) के लिए हर देश के नियम सामान्य नहीं है। जैसे कि देखा गया है कि भारतीय छात्र को अंग्रेजी भाषा में धाराप्रवाह (Fluent) होने का प्रमाण देना होता है।

ये भी पढें: CBSE Board Exam Result: इन छात्रों की मार्किंग स्कीम में होंगे बदलाव! मार्क्स कैलकुलेशन को लेकर असमंजस में छात्र

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version