BSSC Paper Leak: बिहार ग्रेजुएट लेवल बीएसएससी पेपर लीक, वायरल प्रश्न पत्र की जांच होगी जल्द

Exams

BSSC Paper Leak 2022: बिहार में 23 दिसंबर, 2022 को आयोजित हुई तीसरी स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। मार्निंग शिफ्ट में आयोजित होने वाली पहली पाली का पर्चा आउट हो गया थी। मीडिया ख़बरों कि मानें तो जो प्रश्र्न पत्र स्टूडेंट्स को पेपर के लिए दिए गए थे, वही मार्केट में भी उपलब्ध है। वहीं इस सूचना की जानकारी मिलते ही परीक्षार्थियों के भी हंगामा करने की खबरें हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा का पहली लीक हुए पेपर के रद्द होने के आसार है। हालांकि इस संबंध में बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Also Read: DU Recruitment 2022: डीयू के इस कॅालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की निकली बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

आयोग जल्द करेगा सूचना घोषित
संभावना के अनुसार आयोग जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक सूचना की घोषणा कर सकता है। बिहार में पेपर लीक होने के बावजूद सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा शुरू कर दी थी। वहीं, आज यह परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की गई है। आयोग द्वारा कथित कड़ी सुरक्षा के चलते भी प्रश्न पत्र लीक होना शर्म की बात है।

बता दें कि इस परीक्षा में करीब 9 लाख स्टूडेंट्स के शामिल होने के आसार हैं। एग्जाम का आयोजन राज्य के 38 जिलों के 528 केंद्रों पर किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 2187 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अप्रैल में हुए थे। वहीं 1 जून, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे। इसके बाद अब 23 और 24 दिसंबर, 2022 को परीक्षा का आयोजन किया जाना था।

Also Read: Teacher Recruitment 2022: हरियाणा में निकली शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानिए अप्लाई करने की लास्ट डेट

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version