CBSE Date Sheet 2023 : सीबीएसई ने जारी की 10th और 12th बोर्ड परीक्षा की तिथि, इस दिन से शुरु होंगे एग्जाम

CBSE Date Sheet 2023: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। सीबीएसई 10वीं-12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 21 मार्च 2023 को और 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 2 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक चलेंगे। छात्र cbse.gov.in पर जाकर पूरी डेटशीट देख सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 10वीं डेट शीट 2023
पेंटिंग – 15 फरवरी 2023
अंग्रेजी – 27 फरवरी 2023
विज्ञान – 04-मार्च 2023
होम साइंस – 6 मार्च
सोशल साइंस – 15-मार्च 2023
संस्कृत – 11 मार्च 2023
कंप्यूटर एप्लीकेशंस, आईटी, एआई – 13 मार्च
हिन्दी ए/बी – 17 मार्च 2023
गणित बेसिक / स्टैंडर्ड 21 मार्च 2023

Also Read: UGC NET December 2022: परीक्षा के लिए आखिरी तारीख से पहले करे आवदेन, जानें पूरी डिटेल

सीबीएसई कक्षा 12वीं डेटशीट 2023
15 फरवरी, 2023 – इंन्टरप्रिन्योरशिप
16 फरवरी, 2023 – बायोटेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी, शॉर्टहैंड (अंग्रेजी), शॉर्टहैंड (हिंदी), फूड न्यूट्रिशन, लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस
17 फरवरी – डांस
20 फरवरी – हिंदी इलेक्टिव एंड कोर
21 फरवरी – फूड प्रोडक्शन, डिजाइन, डेटा साइंस
22 फरवरी – अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, आर्टिशियल इंटेलिजेंस, हिंदुस्तानी संगीत, ऑटोमेटिव, हेल्थकेयर, कोस्ट अकाउंटिंग
24 फरवरी, 2023 अंग्रेजी इलेक्टिव व कोर
25 फरवरी – रशियन , मार्केटिंग, ब्यूटी वेलनेस
27 फरवरी – रिटेल, कृषि, मल्टीमीडिया
28 फरवरी – केमिस्ट्री
1 मार्च, 2023 – बंगाली, फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन, मेडिकल डायगनोस्टिक, टेक्सटाइल डिजाइन
2 मार्च, 2023- ज्योग्राफी
3 मार्च 2023 – योग
4 मार्च 2023 हिन्दुस्तानी संगीत वोकल
6 मार्च, 2023- फिजिक्स
9 मार्च, 2023 – लीगल स्टडीज
10 मार्च, 2023 भाषाएं
11 मार्च, 2023 – मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स
13 मार्च , 2023 – फिजिकल एजुकेशन
14 मार्च, 2023 – फैशन स्टडीज
16 मार्च, 2023 – बायोलॉजी
17 मार्च, 2023 – इकोनोमिक्स
18 मार्च, 2023 – पेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, एप्लाइड आर्ट
20 मार्च, 2023 – पॉलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान)
23 मार्च, 2023- इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस, कंप्यूटर साइंस
25 मार्च, 2023 – बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
29 मार्च, 2023- इतिहास
31 मार्च, 2023- अकाउंटेंसी
1 अप्रैल, 2023 – गृह विज्ञान
3 अप्रैल, 2023 – समाजशास्त्र
5 अप्रैल , 2023 – साइकोलॉजी

इंटरनल एसेसमेंट को लेकर गाइडलाइन जारी

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा दो जनवरी से शुरू होगी। इंटरनल एसेसमेंट को लेकर बोर्ड ने गाइडलाइन व एसओपी जारी किया है। प्रैक्टिकल परीक्षा 14 फरवरी को खत्म होगी। इस बीच ही स्कूलों को प्रैक्टिकल के अंक व ग्रेड को अपलोड करना होगा। परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम से ही अपस्थिति मार्क करनी होगी। अगर परीक्षा के दिन किसी कारणवश कोई छात्र अनुपस्थित होता है तो उसमें रिशिड्यूल्ड मार्क करना होगा। बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा शेड्यूल के बीच ही वैसे छात्रों की परीक्षा पुन निर्धारित की जाएगा। बोर्ड द्वारा निर्धारित शेड्यूल से अलग किसी प्रकार के विशेष अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also Read: युवाओं को नए साल पर मिल रहा तोहफा, सरकार ने Home Guard Bharti 2023 की निकाली बंपर भर्तियां

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version