धरती पर कैसे चलती हैं हवाएं? फैक्ट्स जानकार पकड़ लेंगे माथा

winds on earth

winds on earth

हमारे चारों ओर हवा रहती हैं कभी यह बहुत धीमी रफ्तार से बहती है तो कभी आंधी तूफान के रूप में काफी तेज रफ्तार में चलती है। लेकिन क्या आपने कभी अनुभव किया है हवा कि रफ्तार और दिशा अलग अलग समय पर बदलती रहती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हवा चलती क्यों है और इसकी दिशा कैसे तय होती है और कुछ ही सेकंड्स में बदल जाती है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।

क्या है हवा

पृथ्वी चारों ओर से गैस के अणुओं की परतों से घिरी रहती है। जिसे वायुमंडल कहते हैं। पृथ्वी की सतह से लगभग 320 किमी ऊंचाई तक वायुमंडल है। जिसमें की तरह की गैसों के अणु मौजूद हैं जिसमें सबसे ज्यादा नाइट्रोजन है। इसके बाद ऑक्सीजन और फिर अन्य गैसें शामिल हैं। बीसीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक वायुमंडल में मौजूद गैस के यही अणु जब गति पकड़ते हैं तो उसे हवा कहते हैं, लेकिन अब सवाल है कि हवा को गति कौन देता है?

ये भी पढ़ें: NURSING COLLEGE में चेकिंग के नाम पर लड़कियों के उतरवाए गए कपड़े! जांच में जुटी पुलिस

वायुमंडल पर पड़ता है इसका असर

सूर्य से आने वाली किरणों से पृथ्वी की सतह काफी गर्म होती है। जिसका असर वायुमंडल पर भी पड़ता है और वह भी गर्म होता है, जहां सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं और वो वह वायुमंडल अधिक गर्म हो जाता है और जिन हिस्सों में सूर्य की किरणें अधिक तिरछी पड़ती है वहां अपेक्षाकृत थोड़े ठंडे हो जाते हैं। पृथ्वी की सतह गर्म होने से इसके संपर्क में आने वाले वाली हवा अधिक गर्म हो जाती हैं और ठंडी हवा की अपेक्षा हल्की गर्म होती है। इसलिए ये हवाएं ऊपर उठती रहती हैं और इसकी जगह लेने के लिए ठंडी हवा नीचे आती रहती है। इस प्रकार तापमान के आधार पर हवा चलती है।

मौसम विभाग हवा के प्रेशर पर रखते हैं नजर

हवा का एक गुण होता है कि यह हमेशा उच्च दबाव क्षेत्र से निम्न दबाव क्षेत्र की ओर चलता है और पृथ्वी के रोटेशन मौसमी प्रेशर और गर्मी की वजह से हवा का रूख बदलता रहता है। धरती के रोटेशन के आधार पर प्रेशर और हीट के साथ मिलकर हवा अपना रूख बदलती रहती है, जिससे इसकी दिशा बदलती रहती है। हवाएं भी कई प्रकार की होती हैं, और इनका मौसम आदि पर प्रभाव भी पड़ता है। मौसम विभाग इन हवाओं के प्रेशर पर लगातार नजर रखते हैं और मौसम विभाग इसका अनुमान लगाते हैं।

ये भी पढ़ें: NURSING COLLEGE में चेकिंग के नाम पर लड़कियों के उतरवाए गए कपड़े! जांच में जुटी पुलिस

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version