Jack Ma:अलीबाबा ग्रुप के Jack Ma के बारे में सुना आपने, जापान के एक स्कूल में पढ़ायेंगे

Jack Ma: अलीबाबा ग्रुप कोई छोटा ग्रुप नहीं है। दुनिया की बड़ी और अमीर कंपनियों में एक अलीबाबा ग्रुप भी माना जाता है। इस के मालिक हैं जैक मा। इनके बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ये जापान की एक युनीवर्सिटी में पढ़ाने वाले हैं। अब सोचों दुनिया की सबसे अमीर कंपनी का मालिक जब किसी स्कूल में पढ़ायेगा तो बच्चों को कैसा लगेगा। दूसरी बात जिन्हें वो पढ़ायेगा वो उसके स्टूडेंट कैसे होंगे। आईये इसके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

टोक्यो कॉलेज पढ़ायेंगे

टोक्यो कॉलेज की स्थापना 2019 में हुई थी। यह कॉलेज टोक्यों युनिवर्सिटी की डी फ्रांस कॉलेज सहित विदेशों के अन्य शोधकर्ताओं और संस्थानों से जोड़ता है। इसका रिसर्च डिजिटल क्रांति 2050 में ह्यूमैनिटीज, जीवन के मूल्यों और जापान को अदंर से समझने के लिए रहा है। अब आप सोच रहे होंगे की इस कॉलेज के बारे में क्यों बता रहे हैं। क्योंकि इसी कॉलेज मे जैक मा उद्यमिता, कॉर्पोरेट प्रबंधन और इनोवेश के बारे में अपने अनभव बताने वाले हैं।

जैक मा ने उठाए सवाल

साल 1990 में जैक मा ने ई-कॉमर्स फर्म अलीबाबा की स्थापना की थी। उन्होंने साल 2020 में एक सम्मेलन में पारंपरिक बैंकों की मानसिकता पर भी सवाल उठाये थे। चीन के वित्तीय नियामक पर भी टिप्पणी कर दी थी। उसके बाद से ही वो गायब चल रहे हैं। दुनिया के कुछ देशों में जैसे स्पेन, थाईलैंड में उन्हें देखे जाने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। कुछ ही दिन पहले खबर मिली थी की जैक मा जापान में रह रहे हैं। इसके बाद में चीन में देखे जाने की भी खबरे आयी थीं। उनके बारे में ऐसा कहा गया कि उन्होंने Hangzhou के युंगू स्कूल (Yungu School) में एक पूर्व अंग्रेजी शिक्षक से मुलाकात की, स्टाफ मेंबर से मिले और क्लासरूम का भी मुआयना किया था।

Also Read: अभ्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, JEE MAIN Result 2023 का रिजल्ट आउट, देखें एडवांस के लिए कितनी बढ़ी कटऑफ

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version