World’s Highest Railway Bridge: चेनाब पुल के बारे में कुछ खास बातें जो सबको नहीं हैं पता

Highest Railway

Highest Railway

World’s Highest Railway Bridge: चेनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। यह पुल वैसे स्टील आर्च है जो एक रेलवे पुल माना जाता है। इस पुल को जम्मू कश्मीर के उधमपुर श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत बनाया गया है। इस पुल की सुंदरता तो एक खासियत है ही इसके अलावा भी पुल में बहुत सी खास बाते हैं। उन बातें के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस मियाद एक सदी से ज्यादा है

चेनाब पुल उन पुलों मे से एक है जिसे बनाने वालों का दावा है कि उसकी मियाद एक सदी से ज्यादा होगी। इस पुल की ऊंचाई नदी तल 359 मीटर है। इस पुल की कुल लंबाई 1315 मीटर है। पुल का 350 मीटर वायाडक्ट यानी जमीन के ऊपर का शेष भाग 785 मीटर चेनाब वैली पर बना है। चेनाब पुल को 120 वर्षों के लिए डिजाइन किया गया है।

भूकंप को ध्यान में रखकर बनाया है

पुला वाला पूरा इलाका भूकंप जॉन IV में आता है। इसलिए इस पुल को बनाते समय भूकंप का विशेष ध्यान रखा गया है। चेनाब पुल का मुख्य आर्च स्पान 467 मीटर है, इस लिहाज से ये आर्च स्पान वाला रेलवे का सबसे लंबा पुल है।
इस पुल को रेलवे ने सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से डिजायन किया है।

कमाल इंजीनियरिंग है

इस पुल को बनाने के लिए तीव्र गति और हवा का ध्यान रखा गया है। इस डिजायन ऐसा ही कि 266 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से हवा को झेल सकता है। इस पुल पर दो ट्रेक है। पुल को इंक्रीमेंटल लॉन्चिंग (Incremental Launching- Push/Pull method) से लॉन्च किया गया है। इस तरह से इसे लॉन्च करते हुए एक कर्व में धकेला गया है।

विश्व स्तर पर नमूना है पुल

इस पुल में 18 खंबे हैं। इसका सबसें ऊंचा कंक्रीट पिलर करीब 49.343 मीचर का है और सबसे ऊंचा स्टील पिलर करीब 130 मीटर ऊंचा है। इस ब्रिज में लगभग 27000 टन से भी ज्यादा स्टील की खपत हुई है। इस पुल को DRDO की मदद से ब्लास्ट लोड़ के लिए भी डिजायन किया गया है। इस पुल को जोड़ने के लिए विश्व स्तरीय वेल्डिंग का उपयोग किया गया है।

ये भी पढ़ें: How to Handle Pressure: क्या अक्सर बिगड़ जाता है आपका काम, स्ट्रेस होने पर इन बातों का जरूर रखें ध्यान

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version