Rajasthan Recruitment 2023: राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Rajasthan Recruitment 2023

Rajasthan Recruitment 2023

Rajasthan Recruitment 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5000 से अधिक पदों के भर्ती प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। प्रदेश में पशु परिचारक के पदों पर की जाएगी नियुक्ति।इन पदों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी। सरकारी नौकरी के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कृषि विभाग भी शुरू किए जाने वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:Career Tips: 12वीं के बाद अब कॉलेज चुनने में नहीं आएगी कोई परेशानी, यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

कौन कर सकता है आवेदन

पशुपालन विभाग में 5943 पदों पर नियुक्ति होने वाली है। इस पदों पर 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। पहले इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास मांगी गई थी, लेकिन अब इसे बदल कर 10वीं पास कर दिया गया है।

इंटर स्कूलों में कृषि विभाग

बता दें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कृषि विभाग खोले जाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य के 45 स्कूलों में विभाग खोले जाएंगे। इसके साथ ही कृषि विभाग के लिए 45 अध्यापकों की नियुक्ति भी की जाएगी। इन पदों के लिए भी जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

राजस्थान प्रशानिक सेवा परीक्षा 2023

राजस्थान लोक सेवा आयोगन ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 905 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई ,2023 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता– किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया– प्रिलिम्स की परीक्षा होगी, इसे पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स की परीक्षा पास करनी होगी। मेन्स पास करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सामी 40 वर्ष मांगी गई है। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छुट दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन पढ़ें।

सफाई कर्मी पदों पर भर्ती

प्रदेश में सफाई कर्मी के कुल 13184 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sos.rajasthn.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें की इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2023 है।

यह भी पढ़ें:DU Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी में बजा दाखिलों का बिगुल,फॉर्म भरते समय न करें ये गलतियां

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version