Chandra Grahan 2023: साल के पहले चंद्र ग्रहण में 130 साल बाद बनेगा अनोखा योग, जानें रोचक बातें

Chandra Grahan 2023: 5 मई यानि की शुक्रवार को साल का पहला चंद्र चहण लगने जा रहा रहा है। ये चंद्र ग्रहण 8 बजकर 44 मिनट पर लगेगा और 1 बजकर 02 मिनट पर खत्म होगा। जिसको देश और दुनिया के कई स्थानों पर देखा जा सकता है। बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल  पर आज अनोखा योग बनने जा रहा है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। चंद्र ग्राहण का महत्व वैज्ञानिक और शास्त्रों दोनों में बताया गया है। जब  सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लगता हैं। चंद्र ग्रहण यूरोप के ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका जैसे हिस्सों में देखने को मिलेगा। वहीं भारत के हिस्सों पर नजर डाले तो चंद्र ग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, वाराणसी जैसे इलाकों में देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जब भी लगता है तो इससे जुड़ी कई सारी किस्से और कहानियां चर्चाओं में आ जाती हैं। आज हम आपको चंद्र ग्रहण से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक फैक्टस के बारे में बताने जा रहे हैं।

चंद्र ग्रहण से जुड़ी रोचक बातें

काफी कम लोगों को पता होगा कि सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से देखने से किसी भी तरह का कोई भी नुकसान नहीं होता है। सूर्य ग्रहण को लेकर कहा जाता है कि इसे नंगी आंखों से देखने से आंखें खराब हो जाती है। लेकिन चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है।

सूतक काल को लेकर कहा जाता है कि, चंद्र ग्रहण पड़ने से पृथ्वी दूषित हो जाती है। जिसका असर लोगों पर शारिरिक, आर्थिक और मानसिक रुप से पड़ता है। इसलिए किसी भी ग्रहण का असर राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों ही पड़ता है।

ये भी पढ़े: National Overseas Scholarship: विदेश में पढ़ने का सपना होगा पूरा… बाद में न पछताना पड़े इसलिए जल्दी करें अप्लाई

ऐसा माना जाता है कि, चंद्र ग्रहण के प्रकोप से बचने के लिए मीठे चावल खाने चाहिए। इससे राहू और केतू का दोष खत्म हो जाता है।

चंद्र ग्रहण से जुड़ी एक मान्यता ये भी है कि सूतक काल 9 घंटे पहले शुरु हो जाता है।क्योंकि सूतक काल अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

साल 2023 में करीब 12 साल बाद चतुर्ग्रही योग बन रहा है। जिसका असर कई सारी राशियों पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: How to Handle Pressure: क्या अक्सर बिगड़ जाता है आपका काम, स्ट्रेस होने पर इन बातों का जरूर रखें ध्यान

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version