Environment Education: ग्रेजुएशन में मिलेगी पर्यावरण शिक्षा, यूजीसी ने जारी की गाइडलाइंस

UGC Environment Education

UGC Environment Education


Environment Education:आज के समय पर्यावरण एक बड़ा मुद्दा है। पर्यावरण और संसाधनों को बचाने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पर्यावरण शिक्षा को स्नातक पाठ्यक्रम में जोड़ने के लिए गाइडलाइंस जारी की है। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह ने पर्यावरण दिवस पर एक कार्यक्रम में इसे जारी किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा निति के अनुसार पर्यावरण विषयों के लिए पाठ्यक्रम और दिशा निर्देश तैयार किए गए हैं। यूजीसी ने पर्यावरण को लेकर छात्रों को जागरुक करने के उद्देश्य से इसे कार्यक्रमों में शामिल किया है।

यह भी पढ़े: World Environment Day 2023: पर्यावरण बचाने के साथ कॅरियर बनाने वाले 5 टॉप कोर्स

दिशा-निर्देशों के अनुसार विषय सूची
जलवायु परिवर्तन
स्वच्छता
जैविक विविधता संरक्षण
प्रदूषण
अपशिष्ट प्रबंधन
जैविक संसाधन और जैव विवधता प्रबंधन
वन और वन्यजीव संरक्षण और सतत विकास जैसे विषयों को पढ़ाया जाएगा।

एक से अधिक विषय होने की वजह से उच्च-शिक्षा संस्थान टीम-शिक्षण पद्धति का उपयोग चुन सकते हैं।

पर्यावरण के लिए उठाए गए कदम

20 अक्टूबर 2022 को पीएम मोदी ने जवलायु परिवर्तन के प्रभाव से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वैश्विक आंदोलन मिशन ‘लाइफ’ लॉन्च किया था। इससे पहले 2003 में यूजीसी ने उच्च न्यायालय (SC) के निर्देशों के अनुसार ग्रेजुएशन लेवल पर पर्यावरण अध्ययन के लिए एक कोर मोड्यूल सिलेबस तैयार किया था।

यह भी पढ़ें: CUET PG 2023: एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां चेक करें

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version