School Holidays 2023: राजस्थान में निजी और सरकारी स्कूल में 2023-24 का सत्र शुरू हो गया है। इसके साथ ही राज्य शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। बता दें साल में 240 दिन कक्षाएं होंगी और 125 दिन का अवकाश रहेगा। जानें पूरे साल में कब कब मिलेगी छुट्टी।
यह भी पढें:SSC MTS हवलदार भर्ती की परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी , एक क्लिक से देखें Answer Key
शिक्षा विभाग ने जनवरी से मई तक के लिए भी छुट्टियों की घोषणा की है। शिक्षा विभाग ने इस सत्र से 3 नए कोर्स जोड़ने की बात कही है, जिमनें छोटे बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में पढ़ाया जाएगा। नये सत्र में कक्षाएं 1 जुलाई 2023 से आरंभ होंगी। इस सेशन में 240 दिन के लिए ही स्कूलों का संचालन किया जाएगा। इस वर्ष रविवार और त्योहारों को मिलाकर 125 छुट्टियां दी जाएंगी।
सेशन 2023-24 के लिए कैलेंडर
तारीख | छुट्टी |
29 जुलाई, 2023 | मुहर्रम |
जुलाई के चौथे सप्ताह में दो दिन का अवकाश | |
9 अगस्त | विश्व आदिवासी दिवस |
15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस |
30 अगस्त | रक्षाबंधन |
5 सितंबर और 7 सितंबर | शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी |
25 सितंबर | रामदेव जयंती/तेजा दशमी |
28 सितंबर | बारावफात |
2 अक्टूबर | गांधी जयंती/लाल बहादुर शास्त्री जयंती |
13 और 14 अक्टूबर | जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन (सरकारी स्कूलों की छुट्टी) |
22 अक्टूबर | दुर्गा पूजा |
24 अक्टूबर | विजयदशमी |
7 से 19 नवंबर | मध्यावधि अवकाश |
12 नवंबर | दिवाली |
13 नवंबर | गोवर्धन पूजा |
15 नवंबर | भाई दूज |
27 नवंबर | गुरु नानक जयंती |
25 दिसंबर | क्रिसमस |
25 से 31 दिसंबर | शीतकालीन अवकाश |
इस वर्ष स्कूलों में क्या होगा नया
- सप्ताह में एक दिन साइबर सुरक्षा के लिए क्लासेस होंगी
- इंटरनेट के सदुपयोग के लिए भी क्लास।
- साइबर क्राइम को लेकर जागरुकता के लिए 6 से 12वीं के विद्यार्थियों की क्लास होगी।
- लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस क्लासेस रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत होंगी, अगस्त से अक्टूबर तक चलेगी सेल्फ डिफेंस की क्लास।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।