Science Facts:हम अपने ही शरीर के बारे में नहीं जानते, हम भी जानवरों की तरह दिन में 600000 स्किन पार्टिकल रिलीज करते हैं

Science Facts: आदिकाल से ही इंसान के शरीर के बारे मे ऋषि मुनियों से लेकर सारे के सारे फिलॉसफर कुछ ना कुछ जानकारी देकर गये हैं। इसमें भारत के पुराने वेदों से लेकर अरब काल के हकीमों से लेकर डॉक्टर हजार साल से रिसर्च कर रहे हैं। हमारे शरीर के बारे में बहुत कुछ जान लेने के बाद भी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके बारे में अब भी पूरी तरह से नहीं जानते हैं। इस पर अभी भी रिसर्च जारी है।

इंसानी शरीर के बारे में कुछ ऐसी जानकारी जो हमे नहीं पता है। हमारा शरीर क्या क्या कर सकता है। हम अपने शरीर को थोड़ी से मेहनत और एक्सरसाइज से किस स्तर का बना सकते हैं। मानव शरीर के बारे में कुछ ऐसी ही रोचक जानकारी अगर आपने नहीं सुनी हैं तो आपको सुनकर फायदा ही होगा।

दिमाग कंम्पयूटर से तेज होता है

हमेशा से मशीन को इंसान से ज्यादा ताकतवर माना गया है। इस पर बहुत बहस हो चुकी है। मानव दिमाग को लेकिन किसी भी मशीन से हराया नहीं जा सकता है। दिमाग इंसान को ऐसी चीज है अगर वह सही स्थिति में है तो उस से ज्यादा शक्तिशाली कंप्यूटर भी नहीं है। हमारे दिमाग में कितनी ही जानकारी लोड होती है। उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हमारा दिमाग कम से कम 50000 महक को अपने अंदर स्टोर करके रखता है। वह महक फिजा में आते ही उसका नाक पहचान लेती है। लाखों नाम दिमाग में रहते है। इस तरह से इंसानी दिमाग में बहुत कुछ होता है जो हमेशा उसी में रहता है।

स्किन पार्टिकल

आपको अगर लगता है कि सिर्फ जानवर स्किन पार्टिकल छोड़ते हैं यानि झाड़ते हैं तो आपकी गलतफहमी है। इंसान भी एक दिन में कम से कम 600000 स्किन पार्टिकल तक रिलीज करता है। यह बात अलग है कि हम लोग इनके बारे में जानते हैं। जानते इसलिए नहीं हैं कि बहुत छोटे होने के कारण हम इनको देख नहीं पाते हैं। मानव शरीर के बारे में जानकारी रखने वाले वैज्ञानिकों का ऐसा दावा है।

जीभ के निशान अलग होते हैं

आपकी उंगलियों की फिंगर प्रिंट जिस तरह अलग-अलग होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी जीभ के भी निशान किसी दूसरे से मैच नहीं करते हैं लेकिन फर्क बस इतना है कि हाथ के फिंगर चेक किए जा सकते हैं जबकि जीभ के लिए कोई तकनीक नहीं है।

इंसान के पेट में कितना तेजाब होता है

मानव के पेट अदभुत है। इस पेट के बारे में कहा जाता है कि आदमी की आधी से ज्यादा बीमारी पेट के कारण होती है। इस छोटे से पेट के बारे में जानकर ताज्जुब होगा। मानव के पेट में इतना एसिड होता है कि वह एक रेजर को पचाने की क्षमता रखता है। यही कारण है कि हर तीसरे या चौथे दिन पेट में एक नई लाइनिंग बनती है। अगर ऐसा नहीं होगा तो एसिड के कारण पेट खुद को ही गला देगा।

बच्चों का शरीर बड़ों से अलग होता है

एक जवान आदमी के अंदर 206 हड्डियां होती हैं। इस बात की जानकारी लेकिन आपको शायद नहीं हो कि एक बच्चा जब पैदा होता है उसमें 300 हड्डियां होती हैं। वह जैसे जैसे बड़ा होता है हड्डियां कम होती जाती है।

छोटी आंत 18-20 फीट की होती है

आंत ही पेट के अंदर सब कुछ गलाती हैं। इसमें एक छोटी आंत होती है। इस छोटी आंत के बारे में कहा जाता है कि इसकी लंबाई 18-20 फीट होती है।

Exit mobile version