Delhi Police SSC HC Result 2022: जारी हुए दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के परिणाम, ऐसे करें चेक

Delhi Police SSC HC Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC Head Constable 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया था, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसमें 16,805 उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोजित होने वाली अगले राउंड में उम्मीदवार की शारीरिक सहनशक्ति को मापा जाएगा और उसके अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल कुल 835 पदों की भर्ती के लिए एसएससी द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था।

Also Read: CBSE Practical Exam Date Sheet 2023: बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं प्रेक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, यहां करें चेक

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे नीचे दिए गए इन लिंकों पर क्लिक करके भी Delhi Police SSC HC Result 2022 चेक कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक (एनसीसी बोनस अंक जोड़े बिना) यूआर/ईडब्ल्यूएस के लिए 40%, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 35% और विकलांग व्यक्तियों (PwD) / भूतपूर्व सैनिकों (ESM) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 30% है।

ऐसे करें चेक

1 – दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना है।
2 – आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2022 का लिकं दिखेगा।
3 – दिए गए इस रिजल्ट लिंक पर उम्मीदवारों को क्लिक करना है।
4 – लिकं पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आ जाएगा। जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read: Top IAS Coaching: ये हैं दिल्ली के बेस्ट आईएस कोचिंग संस्थान,जानिए क्या है यहां खास

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version