RRB Group D Result 2022: जल्द आने वाला है आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट, यहां जाने लेटेस्ट अपडेट

RRB Group D Result 2022

RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। खबर है कि ग्रुप डी का रिजल्ट जारी होने का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। रिजल्ट से सबंधित सभी सुचना अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक और रीजनल वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त रिज़ल्ट कब तक आएगा, आप इसकी जानकारी नीचे देख सकते हैं। इस परीक्षा के नतीजों के माध्यम से ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होनी है। वहीं इन पदों के लिए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

कब आएगा RRB Group D का रिजल्ट

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 का आयोजन RRB द्वारा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर के बीच किया गया था। वहीं परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही सुचना के अनुसार आरआऱबी जल्द ही ग्रुप डी का रिज़ल्ट घोषित करने वाला है। ऐसे में उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in को चेक करते रहना चाहिए। खबर ये भी है कि रिजल्ट के साथ ही बोर्ड परीक्षा की फाइनल आंसर शीट भी आरआरबी जारी कर देगा।

इस वजह से हो रही है रिजल्ट में देरी

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 को कई चरणों में संचालित किया गया था इस वजह से भी रिजल्ट में थोड़ा विलम्ब हो रहा है। वहीं ये भी बात ध्यान रखने योग्य है कि इस परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 30% अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं इस रिजल्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना पड़ेगा।

Exit mobile version