UPSC Mains Result को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, ऐसे डाउनलोड करें परिणाम और जानें कब होगा इंटरव्यू

यूपीएससी की ओर से CSE Mains का परिणाम अब जल्द ही घोषित किया जा सकता है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 2022 लिखित परीक्षा सितंबर में आयोजित की गई थी। अब आयोग उम्मीदवारों की सूची उनके रोल नंबर के साथ जारी करेगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा 2022 के लिखित भाग के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद ही विस्तृत आवेदन पत्र-2 आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाता है।

मिली जानकारी के मुताबिक रिजल्ट दिसंबर 2022 के पहले या फिर दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य 2022 के 7 दिसंबर 2022 तक घोषित होने की संभावना है। यदि आप अधिकारिक वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड करना चाहते हैं तो आसान प्रक्रिया के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें परिणाम

1- यूपीएससी सीएसई मेंस रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
2- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर व्हाइट न्यू सेक्शन में जाएं।
3- जहां पर आप को परिणाम सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का लिंक मिलेगा, जिस पर आप क्लिक करेंगे।
4- इसके बाद अब एक नया पेज खुलेगा जहां यूपीएससी सिविल सर्विसेज मैंस रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर देखा जा सकता है।
5- रिजल्ट देखने के बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। आप अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

अगले साल जनवरी में आयोजित हो सकता है इंटरव्यू

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद इसमें पास हुए उम्मीदवारों को डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है। अब संभावना इस बात की है कि यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू जनवरी 2023 की शुरुआत में आयोजित किया जा सकता है। सीएसई मेंस 2022 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अगले साल के शुरुआत में साक्षात्कार में शामिल होंगे। आयोग द्वारा अगले साल की शुरुआत से व्यक्तिगत परीक्षण साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version