School Holidays : बिहार में शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, इन त्योहारों पर बच्चों को नहीं मिलेगी छुट्टियां

School Holidays : बिहार सरकार में एजुकेशन डिपार्टमेंट में साल 2024 के कैलेंडर में कई सारे बदलाव हुए हैं। जिसमें छुट्टियों की पूरी लिस्ट भी जारी की गई है। इस साल के कैलेंडर में कई सारे चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

त्योहारों पर छुट्टियां की गईं रद्द

जानकारी के लिए बता दें कि इस नए कैलेंडर के अनुसार कई ऐसे बड़े फेस्टिवल है से रक्षाबंधन रामनवमी जन्माष्टमी शिवरात्रि आदि के दिन स्कूलों की छुट्टियां अब रद्द कर दी गई है। इन सभी त्योहारों के दिन स्कूल खुले रहेंगे और बच्चों को स्कूल आना होगा।

बता दें कि साल 2024 के कैलेंडर में इन दोनों स्कूलों की किसी भी तरह की कोई भी छुट्टी नहीं होगी। यहां तक की गांधी जयंती के खास मौके पर भी स्कूल बंद नहीं रहेंगे, बल्कि इससे तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सभी बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा।

टीचर्स को इन दिनों आना होगा स्कूल

इसके साथ ही 2024 के कैलेंडर में जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। वह टीचरों को लेकर है। बता दें कि इस साल टीचरों को बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियां नहीं मिलेगी। शिक्षा विभाग की तरफ से गर्मियों की छुट्टियों में केवल बच्चों को ही छुट्टियां दी जाएगी। टीचरों को इस दौरान स्कूल आना होगा और नई-नई योजनाएं तैयार करनी होगी, साथ ही पेरेंट्स टीचर मीटिंग का भी आयोजन किया जाएगा।

हालांकि ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। कई त्योहारों पर छुट्टियां बढ़ाई भी गई है। जैसे की ईद पर दो दिन की छुट्टियों को बढ़ाकर तीन दिन कर दिया गया है, यानी की बकरी ईद की मौके पर बच्चों को 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version