School Ranking 2022: जानें देश के सबसे बड़े सरकारी स्कूल जहां कम फीस में सपनों को मिलती है बड़ी उड़ान

School Ranking 2022: सरकार की तरफ से हर वर्ग के बच्चे को शिक्षा का अधिकार देने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। यही कारण है कि, सरकारी स्कूलों की स्थिति पर केन्द्र और राज्य दोनों ही सरकारों की नजर है और अच्छी सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली के 5 सरकारी स्कूल

देश के विभिन्न राज्यों की सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों की ताजा रैंकिंग में दिल्ली के 5 सरकारी स्कूल हैं। इन स्कूलों को देश के टॉप 10 स्टेट रन स्कूल कटेगरी में पहला, दूसरा, नौवां (2 स्कूल) और दसवां स्थान मिला है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के अधीन राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी) सेक्टर 10 द्वारका 1048 अंकों के साथ पहले स्थान स्थान पर है, जबकि आरपीवीवी यमुना विहार 1045 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, 9वें स्थान पर 995 अंकों के साथ तीन स्कूल हैं, दिल्ली के सेक्टर 1 रोहिणी व सेक्टर 5 द्वारका के आरपीवीवी और टीटी नगर भोपाल स्थित मॉडल स्कूल। इसके अतिरिक्त 10वें स्थान पर दिल्ली के सूरजमल विहार स्थित आरपीवीवी है, जिसके अंक 992 हैं।

पहले स्थान पर हैं ये आर्मी पब्लिक स्कूल

केंद्र संचालित स्कूलों की कटेगरी में पहले स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल दो ब्रांच हैं, जो कि सदर्न कमांड पुणे और दिल्ली कैंट में स्थित हैं। इन दोनों स्कूलों का स्कोर को 1127 है। दूसरे स्थान पर 1126 स्कोर के साथ दिल्ली के धौलाकुआं में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल है। वहीं, तीसरे स्थान पर मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी चिल्ड्रेन स्कूल हैं, जिसका स्कोर 1124 है।

Exit mobile version