UP School Holiday List 2023: यूपी में अगले साल 120 दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट

UP School Holiday List 2023: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुक है। ऐसे में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए केन्द्र और राज्य सरकारों के द्वारा छुट्टियों की लिस्ट जारी की जा रही है। इसी कड़ी मेंं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में स्कूल की छुट्टियों का एलान कर दिया है। यूपी में 2023 में स्कूलों में होने वाली छुट्टियों का एलान किया गया है। इस छुट्टियों की लिस्ट में 120 दिन तक यूपी के स्कूल बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में 53 रविवार पड़ रहे हैं। यूपी स्कूल हॉलीडे लिस्ट 2023 में विद्यालयों में सत्र की समाप्ति के बाद होने वाली गर्मी की छुट्टियों को नहीं एड किया गया है। इन छुट्टियों पर नजर डालें तो 2023 में 25 सार्वजनिक अवकाश और 24 निर्बंधित अवकाश घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही अगले साल सबसे ज्यादा छुट्टियां जिनकी संख्या 11-11 है। इन छुट्टियों को अक्टूबर और नवंबर 2023 के लिए घोषित किया गया है।

Also Read- Top 5 Nursery School: ये हैं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दिल्ली के टॉप 5 नर्सरी स्कूल, यहां कराएं बच्चों का एडमिशन

यूपी में 2023 को इस दिन रहेगा अवकाश

26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
5 फरवरी – मो. हजरत अली जन्मदिवस
18 फरवरी – महाशिवरात्रि
7 मार्च – होलिका दहन
8 मार्च – होली
30 मार्च – राम नवमी
04 अप्रैल – महावीर जयंती
07 अप्रैल – गुड फ्राइडे
14 अप्रैल – डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस
22 अप्रैल – ईद उल फितर
05 मई – बुद्ध पूर्णिमा
29 जून – बकरीद
29 जुलाई – मोहर्रम
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
31 अगस्त – रक्षाबंधन
07 सितम्बर – जन्माष्टमी
28 सितम्बर – बारावफात
02 अक्टूबर – गांधी जयंती
23 अक्टूबर – महानवमी
24 अक्टूबर – दशहरा / विजयादशमी
12 नवंबर – दीपावली
13 नवंबर – गोवर्धन पूजा
15 नवंबर – भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती
27 नवंबर – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
25 दिसंबर – क्रिसमस

Also Read- Team Leader: बेस्ट टीम लीडर बनने के लिए आज ही आजमाएं ये आसान टिप्स, बन जाएंगे सबके फेवरेट

आपको बता दें, ये सभी छुट्टियां राष्ट्रीय छुुट्टियां है। इसके अतिरिक्त कई सारी ऐसी छुट्टियां हैं। जिसके कारण अगले साल 2023 में यूपी के स्कूल बंद रहेंगे।

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version