आज दिनांक 23 मई 2023 को कार्य परिषद की आपात बैठक आहूत हुयी। बैठक में निम्न
बिन्दुओं पर विचारो उपरान्त निर्णय लिया गया:
- विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक दिनांक 02/05/2018 में चयन समिति की
संस्तुति के आधार पर विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षा विभाग में डाॅ॰ राकेश कुमार शर्मा
को सहयुक्त आचार्य के रूप में नियुक्त किया गया था। माननीया कुलाधिपति महोदया
के आदेश दिनांक 03/03/2021 द्वारा यह आदेशित किया गया था कि डाॅ॰ राकेश
कुमार शर्मा सहयुक्त आचार्य की अहर्ता धारित नहीं करते हैं तत्कर्म में कार्य परिषद की
आपात बैठक दिनांक 15/03/2021 में डाॅ॰ राकेश कुमार शर्मा की सेवाएं समाप्त करते
हुए विश्वविद्यालय से कार्य मुक्त कर दिया गया था। इसके बाद डाॅ॰ राकेश कुमार शर्मा
ने माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष एक रिट योजित की। माननीय उच्च न्यायालय,
लखनऊ खण्डपीठ की रिवीजन बेन्च ने अपने आदेश दिनांक 13/04/2023 द्वारा
उपर्युक्त वर्णित रिट याचिका को स्वीकार करते हुए माननीया कुलाधिपति महोदया द्वारा
पारित आदेश दिनांक 03/03/2021 विश्वविद्यालय कार्य परिषद् के दिनांक
15/03/2021 के कार्य मुक्ति के आदेश को निरस्त कर दिया गया। इस सम्स्त प्रकरण
माननीया कुलाधिपति महोदया के संज्ञान में लाया गया तथा मार्ग दर्शन प्रदत्त करने हेतु
अनुरोध किया गया था। माननीया कुलाधिपति महोदया द्वारा इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय
को अपने स्तर से निर्णय लेने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में कार्य परिषद्
द्वारा डाॅ॰ राकेश कुमार शर्मा को पुनः ज्वाइन कराने का निर्णय लिया गया। - 64 शोध छात्रों को शोध उपाधि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
- विश्वविद्यालय में फार्मेसी का नया विभाग स्थापित किया गया है जिसमें शिक्षकों एवं
शिक्षणेत्तर कर्मि यों के पदों का सजृन किया गया। - मुल्तानी मल काॅलेज, मोदीनगर के प्रार्थना पत्र के आधार पर बी॰लिब॰ एवं एम॰लिब॰
पाठय ्क्मों प्रवेश न होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है तथा पाठ्यक्रमो ं की
सम्बद्धता समाप्त करने का निवेदन किया गया। कार्य परिषद ् द्वारा उक्त पाठ्यक्रमों की
सम्बद्धता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। - इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्य ूट आॅफ एजूकेशन, म ेरठ म ें भी बी॰एससी॰ गृह विज्ञान में प्रवेश न होने
के कारण स ंस्थान के प्रार्थ ना पत्र के आधार पर सम्बद्धता समाप्त करने का निर्णय लिया
गया। - के॰एन॰ मोदी काॅल ेज, मोदी नगर म े ं संचालित बी॰एससी॰ बायोटेक्नोलाॅजी पाठ ्यक्रम म े ं
120 के स्थान पर 60 सीटें करने का निर्णय लिया गया। - कार्य परिषद् द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी महाविद्यालय अगले एक साल के भीतर नैक
की प्रक्रिया शुरू कर एसएसआर आवश्यक रूप से जमा कर दें अन्यथा स्नातोकत्तर स्तर
के पाठ ्यक्रम की सम्बद्धता प्रदान नहीं की जाएगी। - विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 35 महाविद्यालयों म ें विभिन्न पाठ्यक्रमों की सम्बद्धता प्रदान किए
जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो॰ संगीता शुक्ला ने की। बैठ बैठक में डाॅ॰ दर्शन लाल अरोड़ा,
डाॅ॰ अरूण कुमार सिंह, प्रो॰ हरिभाऊ खंडेकर, प्रा े॰ जयमाला, प्रो॰ एस॰एस॰ गौरव, प्रो॰
अजय विजय कौर, प्रो॰ अतवीर सिंह, प्रो॰ संजय कुमार, प्रो॰ राहुल कुमार, डाॅ॰ अशोक
कुमार, डाॅ॰ पवित्र द ेव, वित्त अधिकारी रमेश चन्द्र एवं कुलसचिव धीरेन्द्र कुमार आदि
उपस्थित रहे।
(