DU Admission 2023: डीयू ने जारी किया नए शैक्षणिक वर्ष का कैलेंडर, जानें कब से शुरू होगा नया सेशन

DU Admission 2023

DU Admission 2023

DU Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार 16 अगस्त 2023 से इस वर्ष कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बता दें डीयू में एडमिशन के लिए रिजस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इस साल भी यूजी में एडमिशन सीयूईटी यूजी परीक्षा के द्वारा ही हो रहे हैं। नए सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक साइट ugadmission.uod.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

13 दिसंबर से एग्जाम

जारी कैलेंडर के अनुसार क्लासेस 6 दिसंबर को बांटी जाएंगी। एग्जाम से पहले स्टूडेंट्स को 6 से 12 दिसबंर तक सेमेस्टर एग्जाम के लिए छुट्टी दी जाएगी। इस बीच छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी और परीक्षाएं 13 दिसंबर से आयोजित की जाएंगी। कैलेंडर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

महत्वपूर्ण तारीखें

सेशन 2022-23 के लिए गर्मियों की छुट्टियां जारी है। 27 मई से नया सेमेस्टर शुरू हुआ था जिसके लिए समर वेकेशन अभी जारी है। सेमेस्टर V,VI,VII,VIII,इनकी कक्षाएं 16 अगस्त से फिर शुरू की जाएंगी।

सेमेस्टर II,IV,VI,VIII के लिए कक्षाएं 2 जनवरी, 2024 से आरंभ होंगी। सेमेस्टर ब्रेक 24 मार्च से लेकर 31 मार्च 204 तक रहेगी। 1 अप्रैल से शुरू होंगी फिर क्लासेस। इन सेमेस्टर के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 अप्रैल से 8 मई 2024 आयोजित की गईं हैं। वहीं लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मई 2024 से होंगी।

जल्द जारी होगी कट-ऑफ

डीयू में यूजी कोर्स में एडमिशन सीयूईटी यूजी परीक्षा के द्वारा हो रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय एडमिशन के लिए सीट अलॉकेशन और एडमिशन का ऐलान जल्द कर सकता है। यूजी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें:

Exit mobile version