शोभित विश्वविद्यालय करेगा विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवीन अनुसंधान अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

Shobhit University: आज दुनिया में शिक्षा के क्षेत्र में कई संस्थाएं युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए विभिन्न प्रकार के कोर्स करवा रहीं हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं का भविष्य निर्माण किया जा रहा है। इन तमाम स्किल डेवलपमेंट शिक्षण संस्थाओं में एक नाम देश का जाना माना विश्वविद्यालय शोभित विश्वविद्यालय का भी है। शोभित विश्वविद्यालय देश में अपनी उच्च कोटि की एजुकेशन,बेहतरीन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिये जाना जाता है। शोभित विश्वविद्यालय की कई सारी शाखाएं है, जिनके द्वारा छात्र एवं छात्राएं अपने सपनों को उड़ान दे रहे हैं।अपनी इसी कामियाबी को आगे बढ़ाते हुए शोभित विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीन अनुसंधान पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करवाने जा रहा है। इस सम्मेलन के माध्यम से दुनिया भर के शिक्षाविद, शोधकर्ता, इंजीनियर और औद्योगिक प्रतिभागी अपने शोध की जानकारी देंगे।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवीन अनुसंधान अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

IRST-2023 का मुख्य उद्देश्य वैश्विक प्रतिभागियों को अपने विचारों और अनुभव को लोगों के सामने रखना है। जिससे प्रतिनिधियों को अनुसंधान या अकादमिक संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगी।आपको बता दें, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीन अनुसंधान पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2023 को स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (NAAC ‘A’ ग्रेड मान्यता प्राप्त डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी), मेरठ द्वारा STEMResearch Society के सहयोग से किया जा रहा है। जिसके द्वारा सभी पत्रों की सहकर्मी समीक्षा की जाएगी और स्वीकृत और चयनित कागजात एससीआई / स्कोप / डब्ल्यूओएस इंडेक्स्ड जर्नल में प्रकाशित किए जाएंगे। चलिए आपको इसकी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें: SSC CHSL Exam 2023: दो सत्रों में होगी टियर-2 की परीक्षा, लाखों कैंडिडेट्स में होगा मुकाबला

महत्वपूर्ण तिथियाँ:


पेपर सबमिशन: 28 फरवरी, 2023
स्वीकृति : 15 मार्च, 2023
कैमरा रेडी सबमिशन : 31 मार्च, 2023
पंजीकरण : 10 अप्रैल, 2023A

शोभित विश्वविद्यालय समय-समय पर अनेको तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। जिसमें छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेते है। जिससे उनकी मानसिक विचारधार नयी सोच के साथ स्थापित होती हैं तो छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण-विकास में वृद्धि होती है। इसी के साथ समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को विश्व के सांस्कृतिक पटल से जोड़ा जाता है। इसके साथ ही उन्हें अच्छे रोजगार के लिए तैयार किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Indian Railway Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए भारतीय रेलवे में निकली बंपर भर्ती, अभी करें आवेदन

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version