MP HSTET Recruitment 2023: देश के अलग-अलग राज्यों में सरकारी नौकरियों की भर्तियां निकलती रहती है। ऐसे में अगर आप किसी सरकारी नौकरी की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
हाई स्कूलों के लिए निकली भर्तियां
बताया गया है कि प्रदेश में ये भर्ती अभियान हाई स्कूल शिक्षक पद के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत हाई स्कूलों में खाली पड़े 8720 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार 18 मई 2023 से इस पद के लिए आवेदन कर सकता है और इस पद के लिए अंतिम आवेदन की तारीख 1 जून 2023 है। इसके अलावा उम्मीदवारों को 6 जून 2023 तक अपने आवेदन पत्र में किसी भी तरह के बदलाव का मौका मिलेगा। वहीं, एमपी एचएस टेट का आयोजन 2 अगस्त 2023 को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर को 3: 00 बजे से शाम 5: 00 बजे तक दो बार आयोजित किया जाएगा।
जानिए आवेदन शुल्क
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड बताया है कि हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये है। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
एमपी एचएस टेट में भर्ती पदों की जानकारी
- अंग्रेजी : 1763
- हिंदी : 509
- उर्दू : 42
- गणित : 1362
- संस्कृत : 508
- जीव विज्ञान : 755
- भौतिकी : 777
- रसायन विज्ञान : 781
- इतिहास : 304
- वाणिज्य : 514
- कृषि : 569
- गृह विज्ञान : 28
- अर्थशास्त्र : 287
- भूगोल : 149
- राजनीति विज्ञान : 284
- समाजशास्त्र : 88
इन बातों का रखें ध्यान
आपको बता दें कि उम्मीदवार को परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचना होगा। साथ ही उम्मीदवारों को अपना आईडी कार्ड और एक वैध पहचान पत्र साथ रखना होगा। परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।