• About Us
  • Contacts
  • Login/Signup
Tuesday, October 6, 2026
English
DNP EDUCATION
Advertisement
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
No Result
View All Result
DNP EDUCATION
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
Home यूनिवर्सिटी

Subharti University में हुआ भारत चीन एवं सामरिक हिमालय पुस्तक का विमोचन

DNP EDUCATION DESK by DNP EDUCATION DESK
February 17, 2026
in यूनिवर्सिटी, लेटेस्ट न्यूज़
subharti university
0
SHARES
2
VIEWS

Related Posts

SSC GD Constable Result 2025 कब आ सकता है ? यहां करें चेक

RBSE 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का जल्द होगा इंतजार खत्म, परिणाम के बाद यहां देखें स्कोरकार्ड

छात्रों के लिए क्यों खास है GLA University? इंटीग्रेटेड लर्निंग के साथ प्लेसमेंट चमका सकता है भविष्य

Indian Bank Recruitment 2024: (JMG) के 300 स्थानीय अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

Last updated on February 17th, 2026 at 03:47 pm

Subharti University: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा एशियन स्टडीज स्कूल ऑफ इंटरनेशनल की अध्यक्ष व जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर संगीता थपलियाल की पुस्तक ‘भारत चीन एवं सामरिक हिमालय’ का भव्य कार्यक्रम में विमोचन किया गया। कुलपति कार्यालय में मुख्य अतिथि इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शौर्य डोभाल एवं एशियन स्टडीज स्कूल ऑफ इंटरनेशनल की अध्यक्ष व जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर संगीता थपलियाल के आगमन पर स्वागत किया गया।

subharti university

कार्यक्रम का शुभारंभ सुभारती फाइन आर्ट स्थित सत्यजीत रे प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि शौर्य डोभाल एवं प्रोफेसर संगीता थपलियाल, सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज, प्रतिकुलपति डॉ.अभय शंकरगौड़ा, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नीतू पवार ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस दौरान फाइन आर्ट कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा वंदना प्रस्तुत की गई। कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने श्री शौर्य डोभाल एवं प्रोफेसर संगीता थपलियाल को पौधा भेंट कर व पटका पहनाकर स्वागत किया। आईक्यूएसी निदेशक डॉ.नीतू पवार द्वारा स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें:Career Tips: योग में करियर बनाना चाहते हैं तो फॉलो करें ये स्टेप्स, जानें ट्रेनिंग से लेकर वेतन तक की सभी जानकारियां

हिमालय एवं इससे लगे सभी क्षेत्र भारत का अखण्ड भाग

subharti university

एशियन स्टडीज स्कूल ऑफ इंटरनेशनल की अध्यक्ष व जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर संगीता थपलियाल ने अपनी पुस्तक भारत चीन एवं सामरिक हिमालय के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हिमालय एवं चीन की सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र की परिस्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हिमालय एवं इससे लगे सभी क्षेत्र भारत का अखण्ड भाग है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में प्राचीन समय से लेकर वर्तमान भारत चीन सीमावर्ती क्षेत्र तथा हिमालय के बारे में तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध है।

मुख्य अतिथि इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शौर्य डोभाल ने प्रोफेसर संगीता को पुस्तक विमोचन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि गलवान घाटी, डोकलाम सहित हिमालय से लगने वाले समस्त क्षेत्र भारत का अटूट हिस्सा है। उन्होंने भारत चीन एवं सामरिक हिमालय पुस्तक में दी गई जानकारी एवं खोज की सराहना करते हुए अपनी बधाई दी। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय के परिसर की सराहना करते हुए कहा कि भारत के सभी महापुरुषों व देश के लिए जान देने वाले क्रांतिकारियों के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय के भवन एवं मार्ग अखण्ड भारत की अनुभूति कराते है। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, चिकित्सा एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय प्रबन्धन को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने फाइन आर्ट कॉलेज की आर्ट गैलरी का भी अवलोकन किया। इस दौरान फाइन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पिंटू मिश्रा ने विद्यार्थियों द्वारा की गई चित्रकारी के बारे में जानकारी दी।

भारत विश्व की तीसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा

subharti university

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल ने कहा कि भारत विश्व की तीसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व की महान संस्कृतियों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत देश अपने गौरवशाली इतिहास एवं वर्तमान सक्षम स्थिति के साथ विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने भारत चीन एवं सामरिक हिमालय पुस्तक विमोचन पर प्रोफेसर संगीता थपलियाल को बधाई दी। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्र हित में किये जा रहे कार्यो से अतिथियों को रूबरू कराया।

सभी अतिथियों का अभिनंदन किया

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से अपने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में देश प्रेम की भावना कूट कूट कर भरी हुई हैं। विश्वविद्यालय में 21 अक्टूबर को अखण्ड भारत का स्वतंत्रता दिवस भव्य रूप से मनाया जाता है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के सभी संकाय, विभाग एवं मार्ग के नाम विभिन्न महापुरुषों के नाम पर स्थापित है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में शहीद उपवन भी स्थापित है। जिसमें भारत माता की रक्षा में विभिन्न युद्ध में अपने प्राणों की आहूति देने वाले सेना के वीरों के नाम उकेरे गये है एवं उनके नाम पर पेड़ लगाए गये है। धन्यवाद ज्ञापन प्रतिकुलपति डॉ.अभय शंकरगौड़ा ने दिया। इस अवसर पर निदेशक नरेश थपलियाल, पीआरओ समीर सिंह, प्रतिभा तेवतिया सहित सभी संकाय व विभागों के विद्यार्थी तथा प्राचार्य, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:RSMSSB Recruitment: राजस्थान में जूनियर अकाउंटेंट समेत कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Posts

Uncategorized

Mr Vegas Casino overview and options for UK players

by DNP Desk
October 5, 2026
0

Your Practical Guide to Online Casino Mr Vegas – UK Players’ Complete Handbook 1. Getting Started: Registration & First Steps...

Read more

Mr Vegas games steps and methods for UK players

October 5, 2026

Mr Vegas legit? UK licensing, account verification & full review

October 5, 2026

Barz games steps and methods – UK player guide

October 5, 2026

Barz Casino Review – UK Payment Methods, Fast Deposits & Withdrawals

October 5, 2026

Uno Aviator APK Payment Methods, Deposits & Withdrawal Speed

October 5, 2026
Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Shobhit University के शिक्षकों एवं छात्रों ने एक साथ मिलकर किया योग

ADVERTISEMENT

Popular Post

Uncategorized

Mr Vegas Casino overview and options for UK players

by DNP Desk
October 5, 2026
0

Your Practical Guide to Online Casino Mr Vegas – UK Players’ Complete Handbook 1. Getting Started: Registration & First Steps...

Read more

Mr Vegas Casino overview and options for UK players

Mr Vegas games steps and methods for UK players

Mr Vegas legit? UK licensing, account verification & full review

Barz games steps and methods – UK player guide

Barz Casino Review – UK Payment Methods, Fast Deposits & Withdrawals

Uno Aviator APK Payment Methods, Deposits & Withdrawal Speed

Popular Posts

Free Coaching: जेईई और नीट की तैयारी की राह हुई आसान, उत्तराखंड के इन बच्चों को फ्री में मिलेगी कोचिंग

by Rupesh Ranjan
February 17, 2026
0

Free Coaching For JEE And NEET: उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी ख़बर है। अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों के...

School Holidays : बिहार में शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, इन त्योहारों पर बच्चों को नहीं मिलेगी छुट्टियां

by DNP EDUCATION DESK
February 17, 2026
0

School Holidays : बिहार सरकार में एजुकेशन डिपार्टमेंट में साल 2024 के कैलेंडर में कई सारे बदलाव हुए हैं। जिसमें...

Eklavya School: जानें क्या है एकलव्य स्कूलों की खासियत, क्यों अभिभावक इसमें बच्चों का कराते हैं एडमिशन

by DNP EDUCATION DESK
February 17, 2026
0

Eklavya School: वैसे तो हमारे देश में शिक्षा व्यवस्था पहले से काफी ज्यादा बेहतर हो गई है। अब शहर–शहर और...

DNP EDUCATION - India's Best Education Hub assists aspirants in post examination guidance; admission related queries and real insights for choosing right institutes.

Learn more

Important Links

  • About Us
  • Contacts Us
  • Privacy Policy

Legal Links

  • Terms & Conditions
  • Shipping and Delivery
  • Refund and Returns Policy
  • Advertise With Us
  • RSS Feeds
  • Disclaimer

Subscribe

Subscribe to our mailing list to get latest education updates directly in your email box.

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
English

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

Go to mobile version