Career Tips: इन 4 देशों में कंप्यूटर साइंस में बनेगा अच्छा करियर, फ्री मिलेगी शिक्षा

Career Tips: आज के समय में कंप्यूटर साइंस कोर्स ज्यादा डिमांड में बना हुआ है। भारत के साथ-साथ अन्य देशों जैसे अमेरिका, ब्रिटेन में भी कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए रोजगार के 15 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। करीब 10 सालों में लगभग 6,82,800 रोजगार के अवसर मिलेंगे। आज के समय में कई भारतीय छात्र कंप्यूटर साइंस की शिक्षा के लिए विदेश जाते हैं। आमतौर पर अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन जैसे देशों कंप्यूटर साइंस के लिए छात्रों का एक अच्छा विकल्प बन चुके हैं।

लेकिन यदि आप इन देशों के अलावा अन्य कई ऐसे देशों में कंप्यूटर साइंस की शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। जहां आप ट्यूशन फीस और अन्य काफी महंगी चीजों से बच जाएंगे। आइए जानते हैं ऐसे कौन से देश है, जहां आप कंप्यूटर साइंस की सस्ती शिक्षा ले सकते हैं।

जर्मनी

कंप्यूटर साइंस के लिए जर्मनी एक अच्छा विकल्प है। हाईयर एजुकेशन के तौर पर जर्मनी एक आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है। जर्मनी में कई विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी है, जहां पर आप पढ़ाई पूरी करने के बाद जो भी कर सकते हैं। इसमें टेक इंडस्ट्रीज में आपकी जॉब भी लग सकती हैं।

ताइवान

पूर्वी एशिया में स्थित ताइवान एक ऐसा देश है जो अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए काफी किफायती बना हुआ है। ताइवान में शिक्षा की औसत की बात करें तो यहां पर सालाना 3,40,000 रुपए तक है। वही कंप्यूटर साइंस में यहां पर अन्य देशों की तुलना में कम खर्च है।

Also Read: Career Tips: माइनिंग इंजीनियर बनने के लिए जरूर करें ये कोर्स, ये है टॅाप कॅालेज और फीस

नॉर्वे

कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में नॉर्वे की बात करें तो यहां पर सरकारी विश्वविद्यालय इस कोर्स के लिए कोई ट्यूशन फीस नहीं लेते और विदेशी छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। इसके अलावा नॉर्वे के 9 विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। जहां पर कंप्यूटर साइंस कोर्स करने पर जॉब भी दी जाती है।

बेल्जियम

बेल्जियम की बात करें तो अमेरिका की तुलना में यहां पर किराया 10.99 फीसदी कम है। इसके अलावा भारतीय छात्रों के लिए अफॉर्डेबल एजुकेशन डेस्टिनेशन है। शिक्षा के क्षेत्र में बेल्जियम शीर्ष स्थानों में से एक माना जाता है।

Also Read: SRCC DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकली हैं भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version