MP Sarkari Naukari : अब इस राज्य में मिलेगा ट्रांसजेंडरों को समान रोजगार, जानें कहां जारी हुए सरकारी आदेश

MP Sarkari Naukari : मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार की तरफ से सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से ट्रांसजेंडर कैटेगरी के लोगों के लिए सरकारी पदों में समान मौका दिया जाएगा। अब राज्य की ओर से जारी होने वाली किसी भी सीधी भर्ती में ट्रांसजेंडर कैटेगरी में आने वाले आवेदकों को सरकारी नौकरियों में बराबर के अवसर देने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इस संबंध की अधिसूचना सभी जिलाधिकारियों, विभागाध्यक्षों,पीएस, सीईओ तथा सेक्रेटरियों को जारी कर दी गई है।

जानें क्या है आदेश

आपको बता दें मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव गिरीश शर्मा ने आदेश जारी करते हुए पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण नियम 2021 के नियम 12 “रोजगार में समान अवसर के उप नियम(1)” के आलोक में राज्य शासन द्वारा की जाने वाली सीधी भर्ती के पदों में ट्रांसजेंडर  (उभयलिंगी) को समान अवसर देने का प्रावधान किया गया है। आदेश में आगे लिखते हुए कहा गया है कि राज्य शासन के भर्ती आवेदन दस्तावेजों में लिंग संबंधी जानकारी भरनी होगी अथवा लिंग संबंधी जानकारी ली जानी है वहां पुरुष/महिला/ उभयलिंगी (Male/Female/Transgender) का भी अब से उपयोग किया जाए। एमपी सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद अब राज्य की ओर से की जाने वाली किसी भी सीधी भर्ती के पदों में अब ट्रांसजेंडर का विकल्प देना अनिवार्य हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bihar Board Result: जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू

अब तक न था नौकरी का अधिकार

बता दें कि मध्य प्रदेश में अभी तक ट्रांसजेंडर को किसी भी सरकारी नौकरी में आवेदन करने का अधिकार नहीं था लेकिन मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के इस आदेश के जारी होने के बाद अब ट्रांसजेंडर कैटेगरी के लोगों को भर्ती आवेदनों में पुरुष,महिला के बाद अब ट्रांसजेंडर की तीसरी के तहत भर्ती का मौका मिलने लगेगा।  

ये भी पढ़ें: Agniveer Exam 2023: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, नए पैटर्न के मुताबिक देना होगा ये एग्जाम

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version