Uttarakhand Student Union Election: उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार इन बड़े कॉलेजों की अक्ष्यक्ष बनीं लड़कियां

Uttarakhand Student Union Election: देवभूमि उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब Uttarakhand Student Union Election में उत्तराखंड के 2 बड़े कॉलेजों की अध्यक्ष लड़कियों को बनाया गया है। आपको बता दें, शनिवार को उत्तराखंड के 123 कॉलेजों में एक साथ छात्रसंघ चुनाव  हुए थे। जिनका परिणाम आज 25 दिसंबर को आया है। जिसमें बड़े कॉलेजों की कमान लड़कियों के हाथ में आ गई है।

लड़कियों ने जीता चुनाव

आपको बता दें, हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रश्मि लमगड़िया ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कौशल बिरखानी  बुरी तरह से हराकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। खास बात ये है कि, रश्मि निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरी थीं। वहीं, ऋषिकेश के पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में साक्षी तिवारी ने अपनी जीत का परचम लहराते हुए अक्ष्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस कॉलेज में किसी लड़की ने पहली बार चुनाव जीता है। साक्षी एनएसयूआई के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। साक्षी वैसे कोषाध्यक्ष  के लिए चुनाव में उतरी हुई थी लेकिन उनकी किस्मत में अध्यक्ष बनना था साक्षी को अंतिम समय अक्ष्यक्ष पद के लिए टिकट मिल गया और वो ऋषिकेश के पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की पहली लड़की अक्ष्यक्ष बन गई।

Also Read: BSSC Paper Leak: बिहार ग्रेजुएट लेवल बीएसएससी पेपर लीक, वायरल प्रश्न पत्र की जांच होगी जल्द

कांग्रेस-भाजपा में दिखी टक्कर

आपको बता दें, उत्तराखंड में जब छात्र संघ के चुनाव हो रहे थे। इस दौरान काफी लड़ाई झगड़ों की भी खबरें सामने आयीं, कांग्रेस और भाजपा में काफी टक्कर देखने को मिली है। फिलहाल उत्तराखंड के बड़े कॉलेजों की कमान लड़कियों के हाथ में आ गई है।

Also Read: Teacher Recruitment 2022: हरियाणा में निकली शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानिए अप्लाई करने की लास्ट डेट

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version