क्या आपको Juice और Shake के बीच का अंतर मालूम है, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Difference Between Juice & Shake: गर्मी का मौसम चल रहा है और लोग अपने आप को एनर्जी से तरोताज़ा औप गले को ठंड़ा रखने के लिए जूस और शोक का सेवन करते हैं। इस मौसम में जगह-जगह सड़कों के किनारे और बाजारो में गन्ने के जूस, मैंगो शेक की दुकानें दिखाई देने लगती हैं। आप बचपन से ही गन्ने का जूस, मैंगो शेक, ऑरेंज जूस, अनार का जूस और तरह-तरह के शेक पीते आ रह होंगे। लेकिन क्या आप जूस और शेक के बीच में अंतर जानते हैं। क्या आपने कभी गौर किया है कि कई पेय पदार्थ को शेक और कुछ पेय पदार्थ को जूस कहा जाता है। तो आइए आपको इन दोनों के बीच अंतर बताते हैं।

ये भी पढ़ें- Interesting Facts: भारत से किस तरह अलग है पाकिस्तान पुलिस के रैंक और पद, जानिए कौन सी दी जाती है गाड़ियां

किसे कहते हैं जूस

जूय यानी रस (Juice) किसी भी फलों या सब्जियों से निकाला जाता है। किसी भी रस को जूसर या ब्लेंडर के जरिए निकाला जाता है और इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व शामिल होते हैं। इनके अलावा किसी भी रस में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की भी काफी मात्रा होती है। इसका मतलब जूस किसी फल या सब्जी से निचोड़ कर निकाला गया एक तरह का लिक्विड होता है। इसके बचे हुए छिलकों और गुदे को रस निकालने के बाद अलग कर दिया जाता है।

क्या होता है शेक

बात करें शेक की तो यह भी एक तरह का पेय पदार्थ होता है, लेकिन इसे बनाने के लिए फलों व सब्जियों के साथ अन्य सामग्री जैसे दूध और मेवा का इस्तेमाल किया जाता है। शेक में फल और सब्जियों के फाइबर सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि शेक को फल और सब्जियों के अलावा अन्य पदार्थों के साथ पूरी तरह ब्लेंड करके बनाया जाता है। पूरे फल और सब्जी को लिक्विड में बदल दिया जाता है। लेकिन फलों और सब्जियों के छिलकों और गुठलियों को इसमें शामिल नहीं किया जाता है। तो इसे शेक कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! TS Inter 2023 के रिजल्ट जारी, इस तरह चेक करें अपना परिणाम

Exit mobile version