MP Sarkari Naukri 2023: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की बहार, कई विभागों में बड़ी संख्या में बहाली, जानें डिटेल

MP Sarkari Naukri 2023: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी ख़बर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी MPPEB ) और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) ने पिछले कुछ दिनों में नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी कर इतनी बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर युवाओं को सरकारी नौकरी देने की इरादा को स्पष्ट कर दिया है। बहरहाल, बेरोजगारी झेल रहे युवाओं के लिए यह खुशखबरी से कम नहीं है। यह खबर सरकार की तैयारियों को नई दिशा दे रहा है। प्रदेश की ये दोनों भर्ती संस्थाओं ने पिछले कुछ दिनों में 48 भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है। इसमें मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 44 भर्ती नोटिफिकेशन जारी किए हैं, वहीं मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPPEB) ने 4 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए राह को आसान बना दिया है।

मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा परीक्षा में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए संशोधन विंडो 11 फरवरी तक खुली रखी जाएगी। मालूम हो कि उक्त तिथि के बाद आवेदन फॉर्म में कोई बदलाव या संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उक्त बात की जानकारी बोर्ड के द्वारा दी गई है।

Also Read: IBPS PO Mains Result 2022: आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा का परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा

मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होकर 9 जनवरी तक चलेगी। उक्त बात की जानकारी बोर्ड के द्वारा दी गई है। बताया जा रहा है कि MPPSC राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 जो 21 मई, 2023 को दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 14 मई, 2023 को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Also Read: SBI Clerk Prelims Result 2022: जारी हो चुके हैं परिणाम, इस वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं चैक

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version