अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय, जाने कहां से की है कितनी पढ़ाई

Current affairs 2023: पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भारतीय मूल के आदमी को विश्वबैंक का अध्यक्ष बनाया गया है। विश्व बैंके नये अध्यक्ष भारतीय मूल के अजय बंगा होंगे। उनको पांच साल के लिए इस पद के लिए नियुक्त किया गया है। अब से पांच साल तक वो इस पद पर रहेंगे। अजय बंगा दो जून से विश्व बैंक का कार्यभार संभालने जा रहे हैं। भारतीय मूल के निवासी बंगा का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। इस पद पर पहुंचने वाले वो पहले भारतीय हैं। उनके पिता भजनसिंह बंगा सेना में लेफ्टिनेंट जनरल थे। अजय बंगा के बारे थोड़ा और जानते हैं। अजय बंगा कौन है, कहां से की है उन्होंने अपनी पढ़ाई?

अजय बंगा कितने पढ़े लिखे हैं

अजय बंगा विश्वबैंक के अध्यक्ष बनने से पहले भी कई सफल कार्य कर चुके हैं। उन्हें 2016 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। अजय बंगा की स्कूली शिक्षा जालंधर और शिमला से पूरी हुई है। दिल्ली विश्वविधालय के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन किया और भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री ली है। अजय बंगा अभी 63 साल के हैं।

किस किस कंपनी को दी है सेवा

अजय बंगा भारत में नेस्ले इंडिया और पेप्सिकों के साथ 15 वर्ष तक काम कर चुके हैं। वह उसके बाद अमेरिका चले गए। वहां सिटी ग्रुप के मार्केटिंग हेड और फिर सिटी फाइनेशियल के प्रमुख बने। बंगा 2009 मे मास्टर कार्ड के सीईओ बन गये। साल 2012 में उन्हें शक्तिशाली उधोगपति के रूप में जगह दी। साल 2015 में ट्रे़ पॉलिसी पर बनी अमेरिकी राष्टपति की सलाहकार के नामों की लिस्ट में उन्हें शामिल किया गया। कुछ दिन तक उन्होंने यू.एस प्रेसीडेंट कमला हैरिस के साथ भी काम किया। अजय बंगा को नॉमीनेट करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनकी तारीफ में सबसे काबिल कंडीडेट शब्दों का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ 

Exit mobile version