Delhi School: प्रोजेक्ट वॉयस जिसने दिल्ली के छात्रों में बढ़ाया आत्मविशवास, जाने कैसे पहुंचाता है फायदा

Delhi School: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा में पर कई दावे किए हैं। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कुछ नये प्रोजेक्ट भी बच्चों के लिए शुरू किए हैं। इन प्रोजेक्ट से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलने का दावा किया जा रहा है। इन प्रोजेक्टस से दिल्ली के स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों की ज़िंदगी में बदलाव की भी बात की जा रही है। वह प्रोजेक्ट कौन से हैं जिनसे दिल्ली के स्कूलों में फायदा होने की बात दिल्ली सरकार कर रही है।

प्रोजेक्ट वॉयस

इस प्रोजेक्ट का मकसद निडर होकर अपनी बात कहना है। इसीलिए इसको प्रोजेक्ट वॉइस का नाम दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत छात्रों को निड़र होकर अपनी बात कहने की आजादी दी जाती है। इस प्रोजेक्ट की शुरुवात साल 2022-23 से हुई है। इस प्रोजेक्ट वॉइस में कम से कम दो लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। इसकी सफलता को देख इसे इस साल 2023-24 में भी लागु किया जायेगा।

इस प्रोजेक्ट की सफलता पर दिल्ली शिक्षा विभाग ने कहा “प्रॉजेक्ट वॉइस विचार साझा करने के लिए एक मंच है. यह छात्रों को निडर होकर अपनी राय व्यक्त करने का कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है”

कैसे बढ़ता है आत्मविशवास

दिल्ली सरकार ने शुरू किए प्रोजेक्ट वॉइस से क्या होता है। इस सवाल का जवाब है कि प्रोजेक्ट वॉइस प्रोजेक्ट में छात्रों का शब्दावली विकास, आत्मविश्वास निर्माण, बेहतर महत्वपूर्ण सोच कौशल, बेहतर संतुलन, भाषण वितरण, सार्वजनिक बोलने के कौशल और टीमवर्क कौशल में वृद्धि करता है। इस प्रोजेक्ट में इन सभी पॉइंट पर छात्रों को सिखाया जाता है जिस से वो निडर हो कर अपनी बात कह सकते हैं। इस प्रोजेक्ट पर दिल्ली शिक्षा विभाग का मानना है इस से दिल्ली के छात्रों को काफी फायदा हुआ है।

इस के पीछे उद्देश्य

इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य आत्मविश्वास को बढ़ाना है। इस प्रोजेक्ट के जरिए हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत में अपने विचारों छात्र साझा करते हैं। इस से उनका बात कहने पर ध्यान केंद्रित रहता है कि अपनी बात आखिर कहनी कैसे है? यह मंच छात्रों के विचारों को भी जानने का अवसर देता है। इस प्रोजेक्ट से बच्चों के बीच संवाद कायम होता है। उनके विचारों में टकराहट होती है जिस से एक गुणवत्ता वाली भाषा और बहस बच्चों की उत्पनन्न होती है। इस से विचारों की अभिव्यक्ति होती है। इस से भाषा का भी विकास होता है।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version