इन देशों में ‘आग’ से भी ज्यादा तेज निकलती है धूप, 40 से 50 डिग्री होता है Normal Temperature

Normal Temperature: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। भारत में इस साल फरवरी के महीने से ही गर्मी पड़ने लगी है। हालंकि बीच – बीच में होने वाली बारिश ने लोगों को काफी राहत भी पहुंचाई है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग परेशान होने लगते हैं। कुछ लोग तो दिन में दो – दो बार नहाकर अपनी गर्मी को दूर भगाने की कोशिश करते हैं तो कुछ लोग एसी और कूलर के सामने ही बैठे रहते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि भारत के अलावा और कौन सा देश है जहां सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। यहां के लोग कैसे अपना जीवन व्यतीत करते होंगे। आइए आज हम आपको उन देशों से रूबरू करवाते हैं।

यहां पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी

हमारे देश में जहां 45 डिग्री तापमान होने पर रहना मुश्किल हो जाता है। वहीं ईरान के बंदर-ए-महशाहर शहर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। मिली जानकारी के मुताबिक जुलाई 2015 में यहां का तापमान 74 डिग्री के लगभग था। वहीं इससे पहले भी इस शहर का तापमान 51 डिग्री सेल्सियस रह चूका है। वहीं दूसरे नंबर पर भी ईरान का ही शहर है। बताया जाता है कि यहां साल 2003 से 2009 के बीच में 70.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। फिलहाल अभी इस शहर में इस भयंकर गर्मी के कारण कोई भी नहीं रहता है।

Also Read: अभ्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, JEE MAIN Result 2023 का रिजल्ट आउट, देखें एडवांस के लिए कितनी बढ़ी कटऑफ

इजरायल में सबसे ज्यादा गर्मी

अभी तक दुनिया में सबसे ज्यादा गर्मी वाले देशों की बात करें तो साल 1942 में इजरायल के तिरात जवीं शहर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी। साल 1942 के जून महीने में यहां का अधिकतम तापमान 54 डिग्री के लगभग दर्ज किया गया था। वहीं सामान्य दिनों में यहां का तापमान 37 डिग्री के लगभग दर्ज किया जाता है।

सूडान में भयंकर गर्मी

सूडान जहां अभी जंग छिड़ी हुई है अगर यहां के तापमान की बात करें तो यहां 41 डिग्री तक का तापमान सामान्य दिनों में दर्ज किया जाता है। बताया जाता है कि यहां जून का महीना सबसे ज्यादा गर्मी वाला महीना होता है। यहां अभी तक की सबसे ज्यादा गर्मी साल 1967 के अप्रैल के महीने में दर्ज की गई थी।

Also Read: JEE MAINS  2023 के रिजल्ट में लड़को को पछाड़ लड़कियां फिर निकलीं आगे, गाड़े सफलता के झंडे

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version