अमेरिका में है दिल्ली तो स्कॉटलैंड में है पटना, यहां जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा?

हमारे देश में किसी भी इंसान और जगह की पहचान दो तरीकों से होती है। पहला इंसान के चहरा दूसरा उसका नाम, वहीं किसी स्थान को उसके नाम से जाना जाता है। लेकिन दुनिया में कई अलग अलग हिस्सों में ऐसी जगहें हैं जहां स्थित जगहों के नाम फेमस जगहों के नाम पर है। आज ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे जिसके नाम इन बड़े शहरों के नाम पर हैं। जो भारत के अलावा किसी अन्य देश के किसी और कोने में हैं।

अमेरिका में भी दिल्ली

जब हम अपने देश भारत का जिक्र करते हैं तो सबसे पहले देश की राजधानी दिल्ली का नाम सामने आता है। दिल्ली हमारे देश के बड़े शहरों में एक है। यहां आपको हर राज्य और हर देश के लोग मिल जाएंगे। दिल्ली में अनेक राज्यों की संस्कृति झलकती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत से अलग अमेरिका के न्यूजयॉर्क शहर में दिल्ली कस्बा है।

ये भी पढ़ें: Indian Railway: टिकट बुकिंग में छात्रों को मिलती है कई प्रकार की छूट, यहां जानिए कितने Concession के हकदार हैं आप ?

1758 में बना था ये शहर

भारत के दिल्ली की आबादी 2 करोड़ से भी अधिक है। वहीं 2020 की जनगणना के मुताबिक न्यूयॉर्क के दिल्ली की कुल आबादी 4795 है। इतिहासकारों की मानें तो न्यूयॉर्क का दिल्ली शहर 23 मार्च 1798 को तीन शहरों मिडलटाउन कार्टराइट और वॉल्टन को मिलाकर बसाया गया था। बड़ी बड़ी घाटियों से घिरे इस शहर में का कुल क्षेत्रफल 167.3 वर्ग किलोमीटर है। इसके अलावा शहर में कई प्रसिद्ध इमारतें भी हैं।

ये शहर भी दूसरे देशों में स्थित

दिल्ली के अलावा भारत के कई ऐसे शहर हैं, जिनके नाम दूसरे देशों की जगहें मौजूद हैं। भारत का राज्य बिहार की राजधानी पटना है। लेकिन पटना नाम से स्कॉटलैंड में एक गांव स्थिति है। साल 2020 में हुई जनगणना के मुताबिक जनसंख्या 2070 है। केरल में स्थित कोचिन शहर जापान में भी है। वहीं भारत में स्थित हैदराबाद शहर के नाम से एक शहर पाकिस्तान में भी स्थित है। हैदराबाद पाकिस्तान का 8वां सबसे बड़ा शहर है। इसके अतरिक्त महाराष्ट्र के ठाणे नाम एक जगह क्वींसलैंड में है। लेकिन यहां सिर्फ 27 लोग ही रहते हैं।

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version