Interesting Fact: क्या आप जानते हैं आखिर 24 कैरेट सोने से ज्वैलरी क्यों नहीं बनाई जाती

Interesting Fact

Interesting Fact: भारत में सोना यानि कि गोल्ड को काफी महत्ता दी जाती है। भारतीय महिलाओं में सोने को लेकर काफी क्रेज हैं। इसके साथ ही भारत में सोने का धार्मिक महत्व भी है। भारत में त्योहारों के समय पर सोने की बहुत खरीददारी होती है। इसी वजह से सोने की मांग हमेशा बनी रहती है। यही वजह है कि आज के समय में गोल्ड में निवेश करना एक सुरक्षित ऑप्शन बन चुका है।

24 कैरेटर से नहीं बनते आभूषण

ऐसे में आपने सोने के आभूषणों के बारे में काफी खास जानकारी देखी होगी या फिर पढ़ी होगी। आप जानते ही होंगे कि सोने की सबसे अधिक शुद्धता 24 कैरेट की होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि सोने के 24 कैरेट वाले सोने से ज्वैलरी नहीं बनाई जाती है। आखिर इसके पीछे क्या वजह है, अगर आप नहीं जानते हैं तो आप इस आर्टिकल का सहारा ले सकते हैं। आपको बता दें कि 24 कैरेट का सबसे शुद्द सोना होने के बाद भी इसे एक ईट, सिक्का या बार के तौर पर सुरक्षित रखा जाता है। इस सोने में किसी भी तरह का अन्य धातु नहीं मिलाया जाता है। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट में अन्य धातुओं को मिलाया जाता है। इसमें चांदी, कॉपर और प्लेटैनियम धातु शामिल हैं।

ये भी पढे़ं: History Of Clock: घड़ी के आविष्कार से पहले लोग कैसे देखते थे टाइम ? बड़ी दिलचस्प है इसकी कहानी

शुद्धता की 3 कैटेगरी

सोने की शुद्दता की आमतौर पर 3 कैटेगरी होती है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट। ऐसे में 24 कैरेट वाले सोने को 99.9 फीसदी तक शुद्द माना जाता है। वहीं, 22 कैरेट सोने में 92 फीसदी सोना और 8 फीसदी अन्य धातु का मिश्रण होता है। इसके साथ ही 18 कैरेट में 75 फीसदी सोना और 25 फीसदी अन्य धातु का मिश्रण समाहित होता है।

जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह

आपको बता दें कि 24 कैरेट वाला सोना की डेंसिटी काफी कम होती है, क्योंकि वह काफी मुलायम होते हैं। इस वजह से उनसे बनी कोई भी चीज मुलायम होती है तो उनका टूटने का डर रहता है। यही वजह है कि 22 कैरेट की शुद्धता वाले सोने से आभूषणों का निर्माण किया जाता है, क्योंकि उनमें अन्य धातुओं को भी मिलाया जाता है। इसके बाद 22 कैरेट से बनी कोई भी चीज मुड़ने या टूटने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें: Indian Railway: अगर आप भी इन जगहों पर ले रहे हैं सेल्फी तो हो जाएं सावधान, जानिए क्या हैं नियम और सजा के प्रावधान

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version