सेपरेशन मैरिज का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है, जानिए शादी के बाद कैसे रहते हैं पति पत्नी?

Japan: शादी का तरीका वैसे तो सारी दुनिया में अलग-अलग होता है। हर धर्म में शादी का नया तरीका मिलेगा। भारत में तो शादी का मतलब साथ जीना मरना होता है। सात जन्मों का बंधन भी होता है। शादी के वक्त सात वचन होते हैं। उस हर वचन में पती पत्नी के एक दूसरे के प्रति वफादार रहने का और सारी उम्र एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। शादी लेकिन जहां भी होती है वहां शादी का तरीका चाहे जो हो लेकिन उसे पवित्र और सबसे कमीती रिश्ता जरूर माना जाता है। आजकल जापान में शादी का एक नया ट्रेंड चल रहा है जिसको सेपरेशन मैरिज या वीकेंड मैरिज का नाम दिया गया है। क्या होता है सेपरेशन मैरिज या वीकेंड मैरिज आईये जानते हैं।

सेपरेशन मैरिज या वीकेंड मैरिज का अर्थ

सेपरेशन मैरिज या वीकेंड मैरिज का चलन धीरे-दीरे जापान में बढ़ता जा रहा है। सेपरेशन मैरिज का मतलब होता है कि शादी करने के बाद कपल एक साथ नहीं रहते हैं। वह अलग-अलग रहते हैं। यह दूरी इतनी भी हो सकती है कि एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं। यह दूरी इतनी भी हो सकती है कि अलग-अलग अपार्ट में रह सकते हैं। यह दूरी इतनी भी हो सकती है कि अलग-अलग शहर में भी रह सकते हैं। यह भी इसमें जरूरी नहीं होता कि वो लोग रोज मिलें। इस सब के बाद भी यह लोग एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। एक दूसरो को इमोशनली सपोर्ट करते हैं। एक दूसरे का साथ निभाते हैं। बस इस रिश्ते में वो इतनी आजादी रखते हैं कि एक दूसरे के साथ रहने पर डिपेंड नहीं होते हैं।

इसे भी पढ़ेंःUPSC CSE Prelims Admit Card 2023: सिविल सेवा प्री एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 28 मई को परीक्षा का आयोजन

इस तरह की शादी से क्या फायदा होता है

जापान के लोगों में अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी मानी जाती है। वह लोग कुछ भी कर लें अपनी नींद को जोखिम कभी नहीं उठाते हैं। सेपरेशन मैरिज में जब दो कपल एक साथ नहीं रहते तो कोई किसी के लिए ना जागता है। ना कोई किसी को उठाता है। दोनों ही पति पत्नी एक दूसरे के पूरक होते हैं। वह चाहें जहां भी रहें। एक दूसरे की आदतों को लिए खुद को नहीं बदलना पड़ता है। जापान के लोगों का का कहना है कि यह लोग बाकी लोगों से ज्यादा एक दूसरे पर भरोसा करते हैं। इनका यकीन नॉर्मल मैरिज वालों से ज्यादा अपने साथी पर होता है। वह पूरे भरोसे के साथ कहीं भी रह सकते हैं। इस शादी में सिर्फ बच्चों की परेशानी होती है। बच्चों की परवरिश किसी को एक के पास होती है। बच्चों को माता पिता एक साथ नहीं मिलते हैं।

जापानी क्यों करते हैं ऐसा

असल में जापानी संस्कृति में शरीर के साथ जुडे एक्सटरनल कोनटैक्ट को कम करने की परंपरा बहुत आम है। हमारी लिए शायद ये बड़ी बात हो सकती है। हमारे टी.वी सीरियल इस पर कई एपिसोड़ खींच देते हैं जबकि जापानी लोगों के लिए पत्नी से अलग सोना या पत्नी को पति से अलग सोना कोई बड़ी बात नहीं है। यह सब वहां एक आम बात है।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version