फुटबॉल के एक मैच के दौरान दर्शकों के बीच हुई लड़ाई कैसे दो देशों के युद्ध में बदल गई, मुफ्त में मारे गये थे 3 हजार लोग

दुनिया में पहला वर्ल्ड वार और दूसरा वर्ल्ड वॉर में जितने लोग मारे गये। उतनी मौतें दुनिया में एक साथ कभी नहीं हुई थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार दित्तीय विश्वयुद्ध में दुनिया की बहुत बड़ा आबादी ख़त्म हो गई थी। इस युद्द की दर्दनाक बात ये थी कि इसमें सिविलियन्स बहुत ज्यादा मारे गये थे। विस्थापित हुए थे। बच्चों को गुलाम तक बना लिया गया था। इन खतरनाक युद्दों के बारे में जब सोचते हैं तो यह पांच युद्द ऐसे लगते हैं जैसे कोई लड़ाई थी या फिर कोई मजाक था?

द एंग्लों जंजीबार युद्ध

द एंग्लों जंजीबार युद्द को दुनिया का सबसे छोटा युद्द माना जाता है। यह युद्द 1896 में अंग्रेजों और जंजीबार के सुल्तान खालिद बरगश के बीच हुआ। जंजाबीर ब्रिटिश के अधीन था। उसके सुल्तान हम्मद बिन थुनैवी की 1896 में मृत्यु होने के बाद उसके भाई खालिद बरगश ने अपने आपको सुल्तान घोषित कर दिया। ब्रिटिश राजनायिक और बासिल केव नाम के सेना प्रमुख ने उसे गद्दी छोड़ने को कहा तो उसने लड़ा पसंद किया. यह युद्द जब हुआ तो महज 38-से 40 मिनट में ही ब्रिटिश सेना ने खालिग बरगश और उसकी सेना को धराशायी कर दिया।

अंजुआन का युद्ध

यह युद्द कोमोरोस के कर्नल मोहम्मद बकर की सरकार को ख़त्म करने के लिए किया गया था। इस युद्ध में फ्रांस के बीच हुआ था। इसे एक कोडनेम देकर मिशन की तरह किया गया था। फ्रांस के साथ लीबिया, सेनेगल, कोमोरोस में बकर की सरकार ख़त्म करना चाहते थे जबकि सूडान, तंजानिया औऱ अफ्रीकी संघा कोमोरोस के समर्थन में थे। 25 मार्च 2008 को फ्रांस के नेतृत्व वाली सेना ने कोमोरोस पर एक दिन में ही कब्जा पा लिया।

फुटबॉल को लेकर हुआ युद्ध

एक फुटबॉल मैच के दौरान सल्वाडोर 3-2 की बढ़त से मैच जीत गया था। इस पर सल्वाडोर और होंडुरस क लोग खेती की जमीन को लेकर भिड़ गये। इसमें सेना भी शामिल हो गई। यह युद्द 100 घंटे तक चला। इसमे करीब 3 हजार लोग मारे गये।

द रूसो जॉर्जियन वॉर

अप्रैल 2008 में जॉर्जिया ने अब्खाज़िया में एक ड्रोन पर हमले के लिए रूस को जिम्मेदार बताया और फिर इसकी पुष्टि संयुक्त राष्ट्र ने भी की. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता गया और मामला युद्ध तक पहुंच गया। ये युद्ध 5 दिनों तक चला और इसमें लगभग 400 लोगों की मौते हुईं।

इजरायल इजिप्ट वॉर

इजरायल और इजिप्ट, सीरिया और जॉर्डन की फौजों के बीच हुआ यु्द्ध 6 दिन तक चला। इस युद्ध में इजरायल ने अरब देशों को हराकर अपनी ताकत को दिखाया और मजबूत होकर इजिप्ट की बहुत सी जमीन पर कब्जा जमा लिया था।

ये भी पढ़ें: Indian Railway: टिकट बुकिंग में छात्रों को मिलती है कई प्रकार की छूट, यहां जानिए कितने Concession के हकदार हैं आप ?

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version