• About Us
  • Contacts
रविवार, नवम्बर 15, 2026
DNP EDUCATION
Advertisement
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
No Result
View All Result
DNP EDUCATION
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
Home कॉलेज

NIRF Ranking 2023: आईआईटी मद्रास बेस्ट संस्थान, IISc टॉप यूनिवर्सिटी, मिरांडा हाउस नंबर वन कॉलेज

Ajeet Singh by Ajeet Singh
फ़रवरी 17, 2026
in कॉलेज, यूनिवर्सिटी, लेटेस्ट न्यूज़
0

NIRF Ranking 2023: शिक्षा मंत्रालय ने देश के टॉप शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की है। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की साल 2023 की रैंकिंग के अनुसार, आईआईटी मद्रास ओवरआल रैंकिंग में देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान है। विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में बेंगलूरू का आईआईएससी नंबर वन है जबकि जेएनयू दूसरे और जामिया मिल्लिया इस्लामिया तीसरे स्थान पर है। देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों की फेहरिस्त में दिल्ली यूनिवर्सिटी का मिरांडा हाउस पहले स्थान पर है जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी का ही हिंदू कॉलेज दूसरे और चेन्नई का प्रेसिडेंसी कॉलेज तीसरे स्थान पर है। खास बात यह है कि देश के टॉप 10 कॉलेजों में से 5 दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज हैं।

Related Posts

SSC GD Constable Result 2025 कब आ सकता है ? यहां करें चेक

RBSE 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का जल्द होगा इंतजार खत्म, परिणाम के बाद यहां देखें स्कोरकार्ड

छात्रों के लिए क्यों खास है GLA University? इंटीग्रेटेड लर्निंग के साथ प्लेसमेंट चमका सकता है भविष्य

Indian Bank Recruitment 2024: (JMG) के 300 स्थानीय अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

आईआईटी का रुतबा

इंजीनियरिंग कॉलेजों में आईआईटी का दबदबा बरकरार है। आईआईटी, मद्रास टॉप पर है जबकि टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 8 आईआईटी हैं। मैनेजमेंट में यही स्थिति आईआईएम की है। मैनेजमेंट रैंकिंग में आईआईएम, अहमदाबाद को पहला रैंक मिला है जबकि आईआईएम, बेंगलुरू दूसरे स्थान पर है। देश के टॉप 10 मैनेजमेंट संस्थानों में से 6 आईआईएम हैं। आईआईटी, दिल्ली मैनेजमेंट में भी 5वें स्थान पर है जबकि आईआईटी, बांबे मैनेजमेंट के टॉप 10 संस्थानों में जगह पाने में कामयाब रहा है। ओवरआल रैंकिंग में देश के टॉप 10 संस्थानों में से 7 आईआईटी हैं जबकि एम्स, दिल्ली छठे और जेएनयू 10वें स्थान पर है।

मेडकिल में एम्स, दिल्ली टॉप पर

मेडिकल रैंकिंग में एम्स, दिल्ली का रुतबा बरकरार है और यह टॉप पर है जबकि पीजीआई चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर है। बीएचयू मेडिकल रैंकिंग में 8वें स्थान के साथ टॉप 10 में शामिल है।

लॉ कॉलेजों में बेंगलूरू का नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर है तो जामिया मिल्लिया इस्लामिया लॉ रैंकिंग में 5वां स्थान पाने में कामयाब रहा है। दिलचस्प है कि आईआईटी खडगपुर को लॉ रैकिंग में भी 9वां स्थान मिला है। इससे पता चलता है कि आईआईटी की विशेषज्ञता अब सिर्फ इंजीनियरिंग की पढ़ाई तक सीमित नहीं हैं।

आर्किटेक्चर रैंकिंग में आईआईटी, रुड़की पहले स्थान पर है जबकि एनआईटी, कालीकट को दूसरा और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को पांचवां स्थान मिला है। जामिया आर्किटेक्चर में छठे और एएमयू 9वें स्थान के साथ टॉप 10 रैंकिंग में शामिल हैं।

एग्रीकल्चर की पहली बार हुई रैंकिंग में में आईएआरआई, दिल्ली को पहला स्थान मिला है जबकि एनडीआरआई, करनाल दूसरे स्थान पर है। उत्तराखंड का पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय 8वें स्थान के साथ टॉप 10 कृषि संस्थानों में शामिल है।

NIRF Ranking 2023 की पूरी सूची यहां देख सकते हैं

यह भी पढ़ें: Sadhvi Story: अमेरिका से पीएचडी की फिर भारत आकर बन गई साध्‍वी, जानिए पूरी कहानी

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Related Posts

जॉब्स

69 हजार शिक्षक भर्ती: एक ही अभ्यर्थी के चयन का आरोप, 1 दिसंबर को सुनवाई

by Akansha Tiwari
नवम्बर 13, 2026
0

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने...

Read moreDetails

RRB ग्रुप डी: नई भर्ती में करीब 30 हजार पद, आवेदन नवंबर अंत से संभव

नवम्बर 13, 2026

JNU PhD दाखिले में SC को 103 सीटें, तय 15% से कम? SFI का आरोप

अक्टूबर 31, 2026

क्या आप इंजीनियरिंग के बाद BEL में नौकरी चाहते हैं? 350 पदों पर भर्ती शुरू

अक्टूबर 30, 2026

न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा चुकी मनोज बाजपेयी की Banda का एक और दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

फ़रवरी 17, 2026

Chaudhary Charan Singh University में कार्य परिषद की आपात बैठक

फ़रवरी 17, 2026
Next Post

NIRF Ranking 2023: यूनिवर्सिटी में जामिया तीसरे स्थान पर, आर्किटेक्चर व लॉ के टॉप 10 में शामिल

DNP EDUCATION - India's Best Education Hub assists aspirants in post examination guidance; admission related queries and real insights for choosing right institutes.

Learn more

Important Links

  • About Us
  • Contacts Us
  • Privacy Policy

Legal Links

  • Terms & Conditions
  • Shipping and Delivery
  • Refund and Returns Policy
  • Advertise With Us
  • RSS Feeds
  • Disclaimer

Subscribe

Subscribe to our mailing list to get latest education updates directly in your email box.

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.