Science: दिमाग का वो कौन सा हिस्सा है जो हमेशा चौकन्ना रहता है, कोई चुपके से भी देखे तो भांप लेता है

Science: हमें कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे कि कोई हमें देख रहा है। हम कहीं बैठे होते हैं। हमारा चेहरा दूसरी दिशा में होता है। हमे लेकिन ऐसा लगता है कि पीछे से या साइड से कोई हमें देख रहा है। कभी कभी किसी की नज़रें आप पर आकर टिक जाती है। कभी सोचा है ऐसा क्यों लगता है। इसे गेज डिटेक्शन कहते हैं। आईये जानते हैं। गेज डिटेक्शन क्या होता है।

गेज डिटेक्शन

इस बात को आसान भाषा में ऐसे समझा जा सकता है। हमारे दिमाग के 10 अलग-अलग हिस्से होते हैं। यह हिस्से ह्यूमन साइट साइट से जुडे रहते हैं। इन हिस्सो में विजुअल कोर्टेक्स एक होता है जिसे सबसे ज्यादा अहम माना जाता है। यह ब्रेन के पीछे वाला हिस्सा होता है। यह दिमाग को देखने में मदद करता है। अमिग्डेला नाम का भी एक हिस्सा होता है वो भी कुछ इसी तरह काम करता है। इनका असली काम दिमाग मे देखना और गेज को प्रोसेस और डिटेक्ट करना होता है। जब कभी किसी को कोई खतरा दिखाई देता है तो तुरंत भांप लेता है। साइंस डायरेक्ट के मुताबिक, इन्फेंट बिहेवियर एंड डेवलपमेंट के शोध में आंखों के घूमने या देखने को पहचानने को इंसानी नजिरए का अहम हिस्सा माना है, पांच साल तक का बच्चा भी इसे महूसस करता है।

इंसान और पशु क नज़र में क्या फर्क होता है

इंसानों की आंखें लगभग कुछ ऐक ही जैसी होती हैं। पशुओं बहुत तरह की आंखें पायी जाती हैं। इंसानों की आंखो में की पुतली प्यूपिल के आसपास का सपेद हिस्सा स्कलेरा काफी बड़ा होता है। यह फैला भी ज्यादा होता है। इसके फैले होने के कारण ही अगर पुतलियां किसी दिशा में घूमती हैं या उनमे कोई भी बदलाव होता है तो बड़े सफेद हिस्से के चलते ये आसानी से पकड़ में आ जाता है जबकि पशु पक्षियों में प्यूपिल ज्यादा जगह घेरता है और स्कलेरा के लिए कम स्पेस रहता है।

दिमाग सबको कंट्रोल करता है

हमारे दिमाग मे देखने के सारे संकेत एमिगडेला देता है। वैज्ञानिकों की मानें तो हमारा ब्रेन लगातार हमें किसी खतरे के बारे में आगाह करता रहता है। एक शोध यह भी कहता है कि आखों के लम्बें दायरे में किसी के शरीर के घूमने पर भी यह महसूस कर पाते हैं कि किसी की नज़र हम पर है।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version