UPSC: आप जानते हैं देश के पहले आईएएस अफसर कौन थे, रवींद्रनाथ टैगोर से है गहरा संबंध

UPSC

UPSC: भारत की सबसे मुश्किल परीक्षा कहे जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)। यूपीएससी की परीक्षा हर साल लाखों उम्मीदवार देते हैं। इसके बाद जो अभ्यार्थी इस परीक्षा में सफल होते हैं, वो दूसरे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी मिसाल बन जाते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि इस उम्मीदवार ने इस साल टॉप किया या फिर पहले ही प्रयास में परीक्षा को पास कर लिया। मगर क्या आप जानते हैं कि इस कठिन परीक्षा को पास करके किस शख्स ने सबसे पहले आईएएस की कुर्सी संभाली थी। साथ ही यूपीएससी की पहली परीक्षा कब हुई।

सिविल सर्विसेस एग्जाम्स की शुरुआत

बताया जाता है कि इस मुश्किल परीक्षा को अंग्रेजों ने शुरू किया था। साल 1855 में इसकी शुरुआत की गई थी। हालांकि, उस वक्त इस परीक्षा में अधिकतर अंग्रेजी लोग ही बैठते थे। वहीं, भारत में पहले इंडियन इंपेरियल सर्विस के नाम से साल 1922 में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। हालांकि, बताया जाता है कि इस परीक्षा का नाम बदलकर सिविल सर्विसेस एग्जाम्स (CSE) कर दिया गया।

यह भी पढ़े : NEET UG 2023 : कब तक अपलोड होंगे नीट के एडमिट कार्ड , यहां देखिए बड़ी अपडेट

देश के पहले आईएएस अफसर

वहीं, देश के पहले आईएएस अफसर की बात करें तो वो सत्येंद्र नाथ टैगोर थे। सत्येंद्र नाथ टैगोर पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले थे। सत्येंद्र नाथ टैगोर का जन्म 1 जून 1842 कोलकाता में हुआ था। सत्येंद्र नाथ टैगोर भारत के पहले आईएएस अफसर होने के साथ ही एक कवि भी थे। इसके अलावा उन्होंने बांग्ला भाषा और अंग्रेजी में भी कई किताबें लिखी थी। सत्येंद्र नाथ टैगोर एक लेखक, समाजसुधारक और संगीतकार भी थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि सत्येंद्रनाथ टैगोर, रवींद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई थे।

प्रेसीडेंसी कॉलेज से पढ़ाई

उन्होंने अपनी पढ़ाई प्रेसीडेंसी कॉलेज पूरी की थी। इसके बाद ही उन्होंने परीक्षा दी। साल 1922 तक इस परीक्षा को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आयोजित किया जाता था। ऐसे में काफी बड़ी संख्या में लोग लंदन जाकर इस परीक्षा को देते थे। कहा जाता है कि उस टाइम पर लंदन में जाकर इस परीक्षा को देना हर किसी के लिए संभव नहीं था।

ये भी पढ़ें: Armenia-Azerbaijan Conflict: आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच बढ़ते संघर्ष पर लगेगी रोक! भारत ने दी थी खास सलाह

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version