Why Ivory Is Expensive: आखिर क्यों महंगे बिकते हैं हाथी के दांत? इसके पीछे का कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

Why Ivory Is Expensive: हांथी के दांत को लेकर आपने एक से बढ़कर एक कहानियां सुनी होगी। अक्सर यह कहते हुए भी सुना होगा कि हांथी के दांत सोने से भी ज्यादा महंगे बिकते है। कुछ लोग हांथी के दांत से बनी चीजों को अपने छोटे बच्चों के गले में पहनाते हैं। ऐसे में आखिर ऐसा क्या है इनकी दांतों में जो यह इतना महंगा बिकती है। आज हम आपको इस हांथी के दांत के महंगे बिकने के पीछे के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं।

बनाए जाते हैं आभूषण

हांथी के दांत को लेकर यह कहा जाता है कि इससे महंगे – महंगे आभूषण बनाए जाते हैं। इन आभूषणों में गले का हार, चूड़ियां आदि तरह की चीजें शामिल होती है। वहीं पैसे वाले लोग अपना रौब दिखाने के लिए भी इस हांथी वाले दांत से बनी चीजों को पहनते हैं। आज के नहीं बल्कि भारत में पिछले काफी समय से लोग हांथी के दांत से बनी हुई चीजों को पहनते आ रहे हैं। बताया जाता है कि पुराने समय में भी राजा – महाराजा भी इसके दांत से बनी चीजें पहनते थे। वहीं इसके दांत मिलना भी बड़ी समस्या होती है। इसलिए यह माना जाता है कि हांथी का दांत महंगा बिकता है।

यह भी पढे़ : Exam Time Management Tips : एग्जाम की तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान, टाइम मैनेजमेंट के ये टिप्स आपके आएंगे बहुत काम

ये है धार्मिक कारण

हांथी के दांत के पीछे के धार्मिक कारणों को समझे तो हिंदू धर्म में ऐसे श्री गणेश का मुख माना जाता है। ऐसे में इसे पहनना भी शुभ माना जाता है। इसलिए हिंदू धर्म में भारी संख्या में लोग इस तरह की चीजों को पहनते आ रहे हैं और यह महंगा बिकता है। भारत में हांथी के दांत का कारोबार गैर कानूनी माना जाता है। इसको लेकर नियम बना हुआ है कि अगर कोई इसका कारोबार करते पकड़ा गया तो धारा 9 के तहत उसके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। कई बार इस दांत के चक्कर में हांथी की हत्या भी कर देते हैं।

यह भी पढे़ : UPSC Free Coaching: जामिया में होगी UPSC की मुफ्त पढ़ाई, जल्दी करें अप्लाई नहीं तो रह जाएंगे पीछे

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version