Assam Police Grade 4 का Result जारी, जानें कितना मिलेगा वेतन?

Assam Police Grade 4 Result Out: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से Assam Police Grade 4 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसका इंतजार उम्मीदवार काफी लंबे समय से कर रहे थे। लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। उम्मीदवार इसका परिणाम एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर देख सकते हैं। असम में 928 रिक्तियों को भरने के लिए एग्जाम 20 मार्च को आयोजित कराया गया था। जिसमें उम्मीदवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

यहां से करें रिजल्ट डाउनलोड

रिजल्ट जानने के लिए अभ्यर्थी slprbassam.in साइट पर जा सकते हैं। इसके बाद उन्हें होम पेज पर ग्रेड 4 स्टाफ पोस्ट के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार को वाइवा टेस्ट रोल नंबर, जन्म तिथि, पासवर्ड जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को भरना होगा। इसके तुरंत ही बाद आपको इससे जुड़ी हुई जानकारियां मिल जाएंगी। यही से उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकता है और प्रिंट भी निकलवा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

किन पदों पर निकलीं भर्तियां

असम पुलिस में ग्रेड IV स्टाफ के लिए 458 पदों पर निकलीं भर्तियां।

असम कमांडो बटालियन में ग्रेड IV स्टाफ पद के लिए 360 नौकरियां निकाली गई हैं।

ग्रेड IV स्टाफ के लिए 97 पर नियुक्तियां निकली हैं।

कुक इन फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज जैसे पदों सहित तमाम पदों पर 928 भर्तियां निकाली गई हैं।

वेतन कितना मिलेगा?

उम्मीदवारों को 12,000 से 52,00 तक का वेतन मिलेगा।

से भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version