UPSSSC PET Result 2022 Declared: खत्म हुआ इंतजार, UPSSSC ने जारी किए PET 2022 एग्जाम के नतीजे

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

UPSSSC PET Result 2022 Declared: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उम्मीदवार को आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करना होगा। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को किया था। UPSSSC PET 2022 परीक्षा में 25,23,478 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

UPSSSC PET का परिणाम घोषित

आपको बता दें कि यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का रिजल्ट एक वर्ष के लिए मान्य होगा। इसके जरिए उम्मीदवार विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। आयोग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में 612 उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड सशर्त घोषित किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 का आंसर-की 10 जनवरी, 2023 को जारी की थी। वहीं, इस परीक्षा का फाइनल व अंतिम आंसर-की 13 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी। अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के आधिकारिक बेवसाइट पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: Philips Scholarship Program: ऐसे करें फिलिप्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए अप्लाई, मिलेगी मेडिकल के छात्रों को छात्रवृत्ति

ऐसे डाउनलोड करें UPSSSC PET का रिजल्ट

ये भी पढ़ें: Admission Process in Khan Sir Classes: खान सर के क्लासेस में आप भी ले सकते हैं एडमिशन, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version