UPSC ESE Results 2022: यूपीएससी द्वारा इंजीनियरिंग सेवा की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UPSC ESE Results 2022: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सेवा की मुख्य परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी ईएसई 2022 का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में कुल 213 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है और अनुशंसित 14 उम्मीदवारों के परिणाम अंतरिम रखे गए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 246 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

शॉर्ट लिस्ट होने के बाद होगा साक्षात्कार
पदों के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए कैंडिडेट्स में से सिविल इंजीनियरिंग के लिए 110, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 34, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 21 और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग के लिए 48 रिक्तियां हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जून, 2022 में आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 में उनके प्रदर्शन और अक्तूबर-दिसंबर, 2022 में व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।

Also Read: BSSC Paper Leak: बिहार ग्रेजुएट लेवल बीएसएससी पेपर लीक, वायरल प्रश्न पत्र की जांच होगी जल्द

UPSC ESE Results: अंतरिमता केवल तीन महीने तक
उम्मीदवारों के परिणाम अंतरिमता, अंतिम परिणाम की घोषणा की तारीख से केवल तीन महीने की अवधि 22/03/2023 तक के लिए वैध रहेगी।यदि कोई उम्मीदवार उपरोक्त निर्धारित अवधि के भीतर आयोग द्वारा अपेक्षित आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें चेक करें परिणाम?
चरण 1: रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: फिर, होम पेज पर, अंतिम परिणाम: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 पर क्लिक करें।
चरण 3: स्वचालित रूप से, एक पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 4: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की जांच करें और उसका प्रिंट आउट लें।

Also Read: Teacher Recruitment 2022: हरियाणा में निकली शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानिए अप्लाई करने की लास्ट डेट

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version