Eklavya School: जानें क्या है एकलव्य स्कूलों की खासियत, क्यों अभिभावक इसमें बच्चों का कराते हैं एडमिशन

Eklavya School: वैसे तो हमारे देश में शिक्षा व्यवस्था पहले से काफी ज्यादा बेहतर हो गई है। अब शहर–शहर और गांव-गांव में आपको बेहतर स्कूल मिल जाएंगे. जिसमें बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है।

जानें क्या है एकलव्य स्कूल की खासियत

हालांकि सबके अलावा कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जिन्हें हमारे यहां पर काफी ज्यादा खास नजरिए से देखा जाता है। बता दें कि हमारे देश में एकलव्य स्कूलों को बेहद ही खास माना जाता है। अभिभावक अपने बच्चों को ऐसे स्कूलों में एडमिशन कराने के लिए काफी ज्यादा कोशिश करते हैं।

बता दें कि एकलव्य स्कूल खास तौर पर उन बच्चों के लिए आरक्षित किया जाता है। जोकि आर्थिक रूप से कमजोर है। इन स्कूलों में बच्चों को छात्रा आवास, भोजन और पाठ्य पुस्तक फ्री में उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधि और कैरियर मार्गदर्शन के लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।

एकलव्य स्कूलों से जिन भी छात्रों ने शिक्षा प्राप्त की है, वह आज देश के अलग-अलग क्षेत्र में उन्नति का कार्य कर रहे हैं, साथ ही देश का मान बढ़ा रहे हैं। इन स्कूलों से जो भी छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं। उन्हें अपने भविष्य में सही रास्ता मिलता है।

ऐसे मिलता है एकलव्य स्कूल में एडमिशन

अगर आप भी अपने बच्चों का एडमिशन एकलव्य स्कूल में करना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि इस स्कूल में एडमिशन कराने के लिए दो चरणों से गुजरना पड़ता है। पहले चरण में छात्रों को रिटन टेस्ट होता है, तो वहीं दूसरे चरण में छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

बस इन सिंपल चरणों के बाद छात्रों का एडमिशन एकलव्य स्कूल में हो जाता है। बता दें कि इन स्कूलों में एडमिशन का प्रोसेस हर साल अक्टूबर नवंबर के महीने में शुरू हो जाता है। इसके एडमिशन फॉर्म राज्य सरकार की वेबसाइट पर मौजूद होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version