Hindi Language in USA: America के छात्र अब पढ़ेंगे हिन्दी, प्रेसिडेंट जो बाइडन को सौंपा गया प्रस्ताव, जानें कब होगा लागू

Hindi In USA

Hindi In USA

Hindi Language in USA: अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन को अमेरिका में हिन्दी पढ़ाने को लेकर प्रस्ताव सौंपा गया है। बता दें एशिया सोसायटी (AS) और इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट (IAI) के 100 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को प्रस्ताव सौंपा। इसके लिए फंड रेज़ किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अबतक हिन्दी पढ़ाने को लेकर 816 करोड़ रुपये का फंड जमा किया गया है। जिससे अमेरिका के 1000 स्कूलों में हिन्दी भाषा की पढ़ाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें:Rajasthan Recruitment 2023: राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन

AS और IAI करेगा कोर्स तैयार

ये कयास लगाया जा रहा है कि, अगले साल ,होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को लेकर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलगे सेशन से स्कूलों में हिन्दी भाषा पढ़ाई जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो AS और IAI ने हिन्दी भाषा की पढ़ाई शुरू करने पर शिक्षकों की व्यवस्था और कोर्स से जुड़े सभी कार्य भार संभालने का आश्वासन दिया है।प्राइमरी क्लासेस छात्रों के पास इंग्लिश भाषा के अलावा हिन्दी चुनने का ऑप्शन होगा। बताया जा रहा है कि, अमेरिका में लगभग 9 लाख से ज्यादा लोग हिन्दी बोलते हैं। करीब 45 लाख भारतीय अमेरिका में रहते हैं।

प्राथमिक कक्षाओं में भी पढ़ेंगे हिन्दी

अमेरिका में अभी हाई स्कूल स्तर पर हिन्दी भाषा पढ़ाई जा रही है। इसमें हिन्दी की बेसिक पढ़ाई कराई जाती है। इंडिया इम्पैक्ट के अध्यक्ष नील मखीजा ने बताया कि, अगर छात्रों को शुरूआती कक्षाओं में हिन्दी नहीं पढ़ाई जाएगी तो, हाई स्कूल के छात्रों में हिन्दी के लिए रुझान पैदा नहीं होगा। इसलिए अब प्राथमिक स्कूल में भी हिन्दी भाषा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दी होगी दूसरी भाषा

अमेरिका में इंग्लिश के बाद सबसे ज्यादा पढ़ाई जाने वाली भाषा स्पैनिश है। नॉर्थ कैरोलीना के व्हिप जय चौधरी ने कहा कि, आर्थिक हितों के लिए पहले अमेरिकन बच्चों को स्पैनिश पढ़ाते थे, लेकिन अब हालातों में बदलाव देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि, भारत अब तीसरी आर्थिक शक्ति की ओर अग्रसर है। इसके मद्देनजर अमेरिका में हिन्दी पढ़ाई जा रही है, ताकि अमेरिकी छात्रों में भारत के विविध कल्चर की समझ बढ़े। उन्होंने आगे कहा कि, स्पैनिश भाषी देश अब आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं। इसलिए हिन्दी जानने वाले अमेरिकी युवाओं के लिए भारत के मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और आई सेक्टर में जॉब की संभावनाएं बढ़ेंगी।

न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, कैलिफोर्निया राज्यों के करीब 10 स्कूलों में हिन्दी पढ़ाई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीन चरणों में हिन्दी पढ़ाई जाएगी। प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च स्तर पर हिन्दी भाषा पढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:NPCIL Recruitment 2023: ट्रेड अपरेंटिस के कई पदों पर निकली भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version