• About Us
  • Contacts
शुक्रवार, अक्टूबर 30, 2026
DNP EDUCATION
Advertisement
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
No Result
View All Result
DNP EDUCATION
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
Home यूनिवर्सिटी

Subharti Buddha Mela का हुआ समापन, प्रमुख लोग रहे मौजूद

DNP EDUCATION DESK by DNP EDUCATION DESK
मई 9, 2023
in यूनिवर्सिटी, लेटेस्ट न्यूज़
0
0
SHARES
3
VIEWS

Subharti Buddha Mela: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय स्थित बोधि उपवन में चल रहे पांच दिवसीय बुद्ध मेले का समापन हो गया। मेले में मेरठ सहित आस पास के क्षेत्र से लोगो ने पहुंच कर अपने परिवार के साथ खूब मनोरंजन किया।मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा एवं विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज मेरठ श्री रमेश ने तथागत की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बौद्ध विद्वान भंते डॉ. चन्द्रकीर्ति ने मंगलाचरण वंदना प्रस्तुत की।मुख्य अतिथि विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि सुभारती बुद्ध मेले ने मेरठ की क्रांतिधरा से समानता एवं सौहार्द का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मेला हमारे भारतीय संस्कारों में विशेष महत्व रखता है, जिसमें ज्ञानवर्द्धन के साथ सामाजिक एकता को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति और स्थिरता लाने के लिये तथागत गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर अमल करना होगा। उन्होंने सुभारती समूह द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की। उन्होंने मेला आयोजन समिति के सदस्यों सहित मेला सहयोगियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Related Posts

SSC GD Constable Result 2025 कब आ सकता है ? यहां करें चेक

RBSE 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का जल्द होगा इंतजार खत्म, परिणाम के बाद यहां देखें स्कोरकार्ड

छात्रों के लिए क्यों खास है GLA University? इंटीग्रेटेड लर्निंग के साथ प्लेसमेंट चमका सकता है भविष्य

Indian Bank Recruitment 2024: (JMG) के 300 स्थानीय अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

सुभारती बुद्ध मेले का हुआ समापन

सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने बुद्ध मेले में आए सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि तथागत बुद्ध के आदर्श पर चलने से समाज को एकता के सूत्र में पिरोया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व को एकता के सूत्र में बांधने के संकल्प के साथ संघमाता डॉ. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के महापर्व पर सुभारती बुद्ध मेले का भव्य आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बुद्ध मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगो को बुद्ध कला, संस्कृति एवं भारतीय इतिहास को जानने के साथ मनोरंजन के विभिन्न साधन से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने बताया कि बुद्ध मेला प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा

मेला समिति के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मेले में बुद्ध विहार, बुद्ध संगीत, धम्मपद पाठ, धम्म दीप कार्यक्रम का प्रसारण, मत्स्य जलकुण्ड, बुद्ध वंदना, दीपशाला, पुस्तकें एवं अन्य धम्म सामग्री, चित्र प्रदर्शनी, शरीर विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, तकनीकी विज्ञान प्रदर्शनी, चिकित्सा शिविर, लघु डॉक्यूमेंट्री, फोटो पॉइन्ट, गुब्बारे पर निशाना, बच्चों के झूले, मिक्की माउस, जादूगर, जलपान स्टॉल आदि बुद्ध मेले का मुख्य आकर्षण रहे। मेले में बच्चों ने अपने परिवार के साथ खूब मस्ती करते हुए झूलों का आनंद लिया।मेला प्रभारी राजकुमार सागर ने बताया कि मेले में बच्चों ने झूले झूलकर खूब मौज मस्ती की। जादूगर वी सम्राट ने अपने जादुई करतब से सभी को दांतो तले ऊँगली दबाने पर मजबूर कर दिया। मेले की रंग बिरंगी छठा के बीच हर किसी के चेहरे पर उत्साह नजर आया और सभी ने तथागत बुद्ध के प्रेम, करुणा मैत्री के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। फाइन आर्ट कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किये। गायक विजय कुमार सैनी ने गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। टी सीरीज के गायक मनोज वर्मा ने भी प्रस्तुति दी।

इसे भी पढ़ेंःUPSC CSE Prelims Admit Card 2023: सिविल सेवा प्री एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 28 मई को परीक्षा का आयोजन

प्रमुख लोग रहे मौजूद

सुभारती परिवार की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा. रोहित रविन्द्र, सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा. कृष्णा मूर्ति ने सभी लोगो का अभिनंदन किया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी शिब्बन लाल स्नेही, प्रतिकुलपति डॉ. अभय शंकरगौड़ा, कुलसचिव डी.के.सक्सैना, अतिरिक्त कुलसचिव सैयद ज़फ़र हुसैन, मेला समिति के सलाहकार डॉ. हिरो हितो, डॉ. वैभव गोयल भारतीय, मेला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डा. विवेक कुमार, राजकुमार सागर, डॉ. सत्यम खरे, विजय कुमार सैनी, पीपीडी निदेशक ई. आकाश भटनागर, डॉ. शशीराज तेवतिया, डॉ. मनोज कपिल, डॉ. पिन्टू मिश्रा, डॉ.राहुल सिरोही, इन्द्रपाल बौद्ध आदि सहित आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Tags: Subharti Buddha Mela

Related Posts

No Content Available
Next Post

General Knowledge: कभी सोचा है क्यों फड़कती हैं ऑंखें? शुभ- अशुभ नहीं बल्कि ये है असल वजह

DNP EDUCATION - India's Best Education Hub assists aspirants in post examination guidance; admission related queries and real insights for choosing right institutes.

Learn more

Important Links

  • About Us
  • Contacts Us
  • Privacy Policy

Legal Links

  • Terms & Conditions
  • Shipping and Delivery
  • Refund and Returns Policy
  • Advertise With Us
  • RSS Feeds
  • Disclaimer

Subscribe

Subscribe to our mailing list to get latest education updates directly in your email box.

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

Go to mobile version