• About Us
  • Contacts
  • Login/Signup
Wednesday, April 8, 2026
English
DNP EDUCATION
Advertisement
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
No Result
View All Result
DNP EDUCATION
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
Home यूनिवर्सिटी

Vidya Knowledge Park के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ समापन

DNP EDUCATION DESK by DNP EDUCATION DESK
March 11, 2023
in यूनिवर्सिटी
0
SHARES
4
VIEWS

Vidya Knowledge Park: बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शनिवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन हुआ। दूसरे दिन भी देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे वक्ताओं ने ‘द इंपैक्ट ऑफ सोशल मीडिया ऑन मार्डन जर्नलिज्म प्रैक्टिसिज’ विषय पर विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता निघत अब्बास, डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव, अमर उजाला के संपादक राजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे। तकनीकी सत्र में विभिन्न विश्वविद्यालयों से पहुंचे शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

Related Posts

छात्रों के लिए क्यों खास है GLA University? इंटीग्रेटेड लर्निंग के साथ प्लेसमेंट चमका सकता है भविष्य

Delhi University ने 2024-25 शैक्षणिक सत्र शेड्यूल किया जारी, यहां देखें

Jamia Millia Islamia की पूर्व छात्रा जेहरा महदी को मिली फुलब्राइट-नेहरू डॉक्टरल रिसर्च फेलोशिप

Chaudhary Charan Singh University Meerut के दीक्षांत समारोह से पहले विश्विद्यालय ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी

मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं विद्यागान से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

विद्या नॉलेज पार्क के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं विद्यागान से किया गया। सबसे पहले संस्थान की निदेशिका डॉ. रीमा वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों का स्वागत पौध भेंट कर किया। विद्या नॉलेज पार्क के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि यह बड़ा आयोजन है। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए शैक्षिक संस्थानों को इस प्रकार के आयोजन करते रहना चाहिए। वहीं प्रबंध निदेशक विशाल जैन ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए दो दिवसीय सेमिनार की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह समय की जरूरत है कि समसामयिक गंभीर मुद्दों पर खुली चर्चा हो। इससे विद्यार्थियों के साथ समाज को भी नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।

विद्वान वक्ताओं ने सोशल मीडिया को आधुनिक पत्रकारिता के समक्ष चुनौती के रूप में मानते हुए कहा कि हम जहां पहुंच गए हैं, वहां से पीछे नहीं लौटा जा सकता। जरूरत है कि जो समस्याएं पैदा हो रही हैं, उसकी सही तरीके से पहचान हो। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की भी यही मंशा है कि शैक्षिक संस्थानों में समस्याओं के समाधान के लिए अधिक से अधिक शोध हों। दो दिवसीय सेमिनार में लगभग 40 से अधिक शोध पत्र पढे़ गए।

अमर उजाला के संपादक राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है। सोशल मीडिया से जीवन का हर हिस्सा प्रभावित हुआ है। सोशल मीडिया के दौर में हमने निजता खो दी है, लेकिन इसने सूचना पाने की भूख बढ़ा दी है। अफवाहों, झूठी खबरों को जांचने के बाद ही इस पर भरोसा करें। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर विभाग को बधाई दी।

एंकर अशोक श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया को बताया बड़ी ताकत

दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता निघत अब्बास ने कहा कि आप पत्रकारिता का कोर्स नहीं कर रहे, बल्कि एक जिम्मेदारी ले रहे हैं। सोशल मीडिया ताकत के साथ जिम्मेदारी भी है। सोच समझ कर इसका प्रयोग करें। इस पर चल रहे प्रोपेगेंडा को समझना होगा, तथ्यों की पड़ताल आनी चाहिए। डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सोशल मीडिया बड़ी ताकत है और इसका गहरा प्रभाव है। अब लोकतंत्र कभी खतरे में नहीं पड़ सकता क्योंकि सोशल मीडिया जनता की ताकत बन चुकी है। अब वास्तविक समय में सभी को सूचनाएं मिल रही हैं। गोल्डेन स्पैरो के निदेशक तिलक तंवर और ऑल इंडिया रेडियो की एंकर आरती मल्होत्रा ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया में गुण और दोष दोनों हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसका उपयोग कैसे करते हैं।

उद्घाटन सत्र के बाद आयोजित तीसरे तकनीकी सत्र की अध्यक्षता अमर उजाला के संपादक राजेंद्र सिंह ने तथा संयोजन सहायक प्रवक्ता सूरज देव प्रसाद ने की। चौथे तकनीकी सत्र की अध्यक्षता आईआईएमटी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार मिश्रा ने तथा संयोजन सहायक प्रवक्ता सोनाक्षी शर्मा ने की।

ये भी पढ़ें: Best University in India: छात्र ध्यान दें, ये हैं भारत की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी, विस्तार से जानने के लिए यहां पढ़ें

सोशल मीडिया की बढ़ रही है भूमिका

सेमिनार के समापन सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार मिश्रा ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका हो गई है। इससे कोई बच नहीं सकता। यह टूल है जिसका बहुत सावधानी से उपयोग करना होगा। सोशल मीडिया का सतर्कता के साथ उपयोग करना होगा।

सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. ममता भाटिया ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, शोधार्थियों, उपस्थित श्रोताओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। डॉ.रीमा वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक काम समाप्त किया है, अब अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में पंजाब नेशनल बैंक, विद्या नॉलेज पार्क शाखा का भी योगदान रहा। अंत में सभी शोधार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा अनुष्का त्यागी ने किया। इस मौके पर विद्या नॉलेज पार्क के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन, प्रबंध निदेशक विशाल जैन के साथ रजिस्ट्रार विजय कुमार दुबे, विद्या इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ.राजीव कुमार चेची, निदेशिका डॉ.अनिता कोटपाल एवं डॉ.विंकी शर्मा, डॉ.वसुधा शर्मा के साथ विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी चंद्रशेखर आर्य, शिल्पी यादव, डा.श्रुति सालवान, निमिषा राणा, तनिशा आहूजा, श्यामली पांडे, नेहा एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में तकनीकी रूप से एसिस्टेंट प्रोफेसर अविनाश कुमार, छात्र वासु आदि का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें: SSC Stenographer Final Answer Key: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Tags: dnp educationEducationEducation News

Related Posts

कॉलेज

Nagaur ITI Admission 2023: 8वीं,10वीं पास छात्रों के राजकीय ITI में प्रवेश के लिए सूचना जारी, इन ट्रेडों में सुनहरा मौका

by DNP EDUCATION DESK
May 14, 2023
0

Nagaur ITI Admission 2023:राजस्थान के नागौर आईटीआई ने सीबीएससी रिजल्ट आने के तुरंत बाद छात्रों से विभिन्न ट्रेडों में आवेदन...

Read more

MP News: CBI ने खोली 30 सरकारी नर्सिंग कालेजों की पोल, रिपोर्ट देख High Court क्यो हुआ हैरान ?

May 13, 2023

CBSE Board 12th Result 2023: पिता की मौत से टूटी, निवेदिता ने 12वीं में पाए 90 फीसदी से ज्यादा,जानें क्या है संघर्ष की कहानी?

May 13, 2023

JNV Class 11th Admission 2023: जवाहर नवोदय में 11वीं के एडमिशन की जरूरी सूचना, इस तरह करें एप्लाई

May 13, 2023

दुनिया की नंबर वन- Harvard university की ये खास बातें, आपको सोचने पर कर देंगी मजबूर

May 13, 2023

UPSC इंटरव्यू में रखेंगे इन बातों का ध्यान, तो IAS बनने का सपना होगा आसान

May 13, 2023
Next Post

Jamia Millia Islamia के डॉ. आसिफ़ उमर की पुस्तक 'हिंदी साहित्य में मुस्लिम साहित्यकारों का योगदान' के उर्दू अनुवाद का विमोचन

ADVERTISEMENT

Popular Post

Uncategorized

Edsaconsulting, Down beach life mega jackpot load application of game Book of Inactive on the gambling enterprise maneki legit mobile if not computer system

by DNP Desk
April 8, 2026
0

If you wish to play with PayPal, look at the distinct an informed PayPal casino websites. Rogues casinos often allege...

Read more

Edsaconsulting, Down beach life mega jackpot load application of game Book of Inactive on the gambling enterprise maneki legit mobile if not computer system

Pin Up Platformasına Mühafizəkar Baxış – Dəyər və Etibarlılıq Prinsipləri

Affirmed British no-deposit local casino now offers for February 2026 ⭐

Plutonium AA Plutonium.Loader.lua from the main PawsThePaw Plutonium.AA

Luckyzon Local casino Extra Code & 50 free spins no deposit Wild Lucky Clover Opinion Play Today

The brand new 150 Free Revolves No-put 2026 Complete pure precious metal 150 free revolves List

Popular Posts

Free Coaching: जेईई और नीट की तैयारी की राह हुई आसान, उत्तराखंड के इन बच्चों को फ्री में मिलेगी कोचिंग

by Rupesh Ranjan
February 17, 2026
0

Free Coaching For JEE And NEET: उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी ख़बर है। अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों के...

School Holidays : बिहार में शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, इन त्योहारों पर बच्चों को नहीं मिलेगी छुट्टियां

by DNP EDUCATION DESK
February 17, 2026
0

School Holidays : बिहार सरकार में एजुकेशन डिपार्टमेंट में साल 2024 के कैलेंडर में कई सारे बदलाव हुए हैं। जिसमें...

Eklavya School: जानें क्या है एकलव्य स्कूलों की खासियत, क्यों अभिभावक इसमें बच्चों का कराते हैं एडमिशन

by DNP EDUCATION DESK
February 17, 2026
0

Eklavya School: वैसे तो हमारे देश में शिक्षा व्यवस्था पहले से काफी ज्यादा बेहतर हो गई है। अब शहर–शहर और...

DNP EDUCATION - India's Best Education Hub assists aspirants in post examination guidance; admission related queries and real insights for choosing right institutes.

Learn more

Important Links

  • About Us
  • Contacts Us
  • Privacy Policy

Legal Links

  • Terms & Conditions
  • Shipping and Delivery
  • Refund and Returns Policy
  • Advertise With Us
  • RSS Feeds
  • Disclaimer

Subscribe

Subscribe to our mailing list to get latest education updates directly in your email box.

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
English

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

Go to mobile version