First Cable Railway Bridge in India: देश का पहला केबल रेल पुल जम्मू-कशमीर में बन रहा है जो लगभग बनकर तैयार होने वाला है। मई के महीने में इसका काम पूरा हो जाएगा। इस पुल को अंजी नदी के ऊपर बनाया गया है। इसे बनाने में लगभग एक साल का वक्त लग गया। इस रेल पुल के शुरू होने के बाद यह कटरा और रियासी इलाके को आपस में जोड़ेगा। इस रेल पुल के शुरू होने के बाद कश्मीर घाटी देश के बाकी हिस्सों से हमेशा जुड़ी रहेगी। अब तक ठंड के समय में श्रीनगर जाने का मेन रास्ता कई बार बर्फबारी के कारण बंद हो जाता है और यह कई दिनों तक बाधित रहता है।
यह भी पढ़ें: UPSC NDA NA II final result: यूपीएससी एनडीए का परिणाम हुआ जारी, 538 उम्मीदवारों का हुआ चयन
कहां से कहां तक फैला हुआ है ये केबल रेल पुल?
यह केबल रेल पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पुल कटरा में बनी सुरंग टी-टू और रियासी में बनी टी-थ्री को आपस में जोड़ता है। यह पुल अंजी नदी पर बना है। अंजी नदी चेनाब नदी की सहायक नदी है। यह केबल रेल पुल कटरा की ओर 290 मीटर और रियासी की ओर 183 मीटर है। पुल पर एक रेल लाइन बिछाई गई है। इस पुल पर 3.75 मीटर लंबी सर्विस लेन भी बनी है। खबरों की मानें तो मई के महीने में इस पुल का काम खत्म हो जाएगा और इस पुल को जल्द शुरू किया जा सकता है।
पुल के बारे में अधिक जानकारी
यह पुल अंजी नदी के ऊपर बना है। यह नदी के तल से 331 मीटर ऊंचाई पर बनाया गया है। पुल की लंबाई 725 मीटर है। यह पुल 473 मीटर केबल के सहारे पर टिका हुआ है। केबल की कुल संख्या 96 है। डिजाइन के हिसाब से इस केबल की लंबाई 80 से 295 मीटर तक है। इस पुल को बनाने में लगभग 653 किलोमीटर लंबी केबल का इस्तेमाल किया गया है।
यह भी पढे़ं Karnataka 2nd PUC Result: कर्नाटक बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, यहां चेक करें अपना रिजल्ट
एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।