Indian Navy: नौसेना में कौन होता है सीनियर, जानें ऑफिसर्स को कितनी मिलती है सैलरी

Navy Officers salary: भारतीय नौसेना को सबसे मजबूत सेना माना जाता हैं। भारतीय नौसेना से जुड़े कुछ सवालों को जाने के लिए लोग उत्साहित होते हैं। इसी बीच फैक्ट भी शेयर किए गए हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर नौसेना में कमांडर, लेफ्टिनेंट या फिर कैप्टन की सैलरी कितनी होती है। इसी बीच बहुत से लोग ऑफिसर्स की रैंक को लेकर भी कंफ्यूज रहते हैं। आज हम आपको आसान भाषा में सारी जानकारी देंगे कि नेवी में रैंक का क्रम क्या है और उनकी सैलरी कितनी होती है।

दो कैटेगरी के आधार पर रैंक

भारतीय नौसेना में दो कैटेगरी के आधार पर रैंक को विभाजित किया जाता है। इसके एक वर्ग में ऑफिसर और दूसरे वर्ग में सेलर होते हैं। और अलग अलग ही इनकी रैंक होती है। इसमें सबसे वरिष्ठ पद एडमिरल का होता है और उसके बाद अन्य पद नीचे होते हैं। अब क्रम के अनुसार बताएंगे कि सबसे पहले कौन सा पद होता है और आखिर में कौन सा पद होता है।
पहला पद एडमिरल का होता है।
दूसरा पद कमोडोर का होता है
तीसरा पद कैप्टन का होता है।
चौथा पद कमांडर होता है।
पांचवा पद लेफ्टिनेंट कमांडर होता है।
छोटा पद लेफ्टिनेंट होता है।
सातवां पद सब लेफ्टिनेंट होता है।
आठवां पद मिडशिपमैन का होता है।

Also Read- Military Schools Admission: मिलिट्री स्कूल में जानें एडमिशन प्रोसेस, क्या है फीस और ऐज लिमिट

सेलर कैटेगरी में ऑफिसर्स के पद

अब सेलर कैटेगरी की बात करें तो इसमें सबसे पहला पद मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर फर्स्ट क्लास होता है।
दूसरा पद मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर सेकंड क्लास
तीसरा पद चीफ पेटी ऑफिसर
चौथा पद पेटी ऑफिसर
पांचवा पद सीमैन का होता है।

Also Read- UPSC Success Story: सपना पूरा करने की जिद ने बनाया आईएएस अधिकारी, इस तरह से आप भी कर सकते हैं यूपीएससी में टॉप

नौसेना ऑफिसर की सैलरी

नौसैनिकों के पदानुक्रम के अनुसार ही सैलरी दी जाती है। यदि नौसेना ऑफिसर की सैलरी की बात करें तो लेफ्टिनेंट का पे-स्केल 61300-193900 रुपए होता हैं।
लेफ्टिनेंट कमांडर का पे-स्केल 69400-20720 रुपए का होता है।
अब कमांडर के पे-स्केल की बात करें तो 121200-212400 रुपए का होता है।
इसके बाद कैप्टन का पे-स्केल 130600-215900 रुपए होता हैं।
कमोडोर का पे-स्केल 139600-217600 रुपए होता है।
वाइस एडमिरल की सैलरी 182200-224100 रुपए होती है।

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version