Best Women’s Colleges in India: ऐतिहासिक रूप से महिलाएं जीवन के सभी क्षेत्रों में साहस और उत्साह से भाग लेती रही हैं। आजकल लड़कियां उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं और अच्छी से अच्छी नौकरियां भी पाने में सफल हो रही है। हालांकि, इस क्षेत्र में वर्षों से महिलाओं का जुड़ाव रहा है। प्राचीन भारतीय शिक्षा के ऐतिहासिक प्रमाण तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से देखे जा सकते हैं। उस समय शिक्षा मौखिक दी जाती थी और महिलाओं का उसमें प्रतिनिधित्व होता था। जब भारत में बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ तब नालंदा, विक्रमशिला और तक्षशिला जैसे विश्व प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान स्थापित हुए। शोध से विदित होता है कि लड़कियां/ महिलाएं भी इन संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करती थीं। मौजूदा समय की बात करें तो उच्च शिक्षा प्राप्त करने में भारतीय लड़कियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जो गौरवान्वित महसूस करवाता है।
जानने योग्य बातें
बहरहाल, इस सबके बीच लड़कियों के सामने कई चुनौतियां होती है। इनमें प्रमुख रुप से उच्च शिक्षा के लिए संस्थान का चयन शामिल है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं देश के उन बेस्ट महिला कॉलेजों के बारे में, जहां दाखिला मिलने से छात्राओं की लाइफ सेट मानी जाती है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
ये हैं बेस्ट महिला कॉलेज
- लेडी श्रीराम कॉलेज: लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन राजधानी दिल्ली के दक्षिण दिल्ली में स्थित है। इसे भारत में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा के एक प्रमुख संस्थान के रूप में जाना जाता है। शैक्षिक उत्कृष्टता और उपलब्धि की बात करें तो इस कॉलेज को सामाजिक विज्ञान, मानविकी और वाणिज्य के लिए बेहतरीन और प्रमुख संस्थानों में से एक माना जाता रहा है। जो एक बीएससी भी है। सांख्यिकी में कार्यक्रम और प्राथमिक शिक्षा और पत्रकारिता जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी इस कॉलेज में पढ़ाए जाते हैं। फीस – 16,000 रुपये से लेकर करीब 27,000 रुपये
- एथिराज महिला कॉलेज: एथिराज महिला कॉलेज देश के सबसे बेस्ट महिला कॉलेजों में से एक बताया जाता है। यह कॉलेज चेन्नई में स्थित है। एथिराज महिला कॉलेज को इसकी बेहतरीन सुविधाओं के लिए दुनिया भर में प्रसिद्धि प्राप्त है। इस कॉलेज में एमबीए, एमसीए, एमफिल, पीएचडी, बीए सहित कई पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं। एमबीए के लिए इस कॉलेज की फीस की बात करें तो यह 1,18,000 सालाना बताया जाता है। वहीं बाकी के कोर्सेज के लिए यहां 10,000 से 20,000 रुपये के बीच सालाना फीस लगती है।
एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।